.

‘कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले 10 बार सोचें’, फेक न्यूज पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | फेक न्यूज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक सख्त संदेश जारी किया। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि ‘कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले 10 बार सोचें।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया को सिर्फ जानकारी के स्रोत के रूप ही सीमित नहीं किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि एक फर्जी खबर भी बढ़कर राष्ट्रीय चिंता का विषय बनने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में आरक्षण के बारे में पूर्व में चली फर्जी खबरों के कारण भारत को नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इनके प्रवाह को रोकने के लिए हमें उन्नत प्रौद्योगिकी पर जोर देना होगा।’’

 

पीएम ने कहा कि फेक न्यूज बेहद खतरनाक है और इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई एक फर्जी खबर भी बढ़कर राष्ट्रीय चिंता का विषय बनने की क्षमता रखती है, लिहाजा उन पर लगाम कसने के लिए देश को उन्नत तकनीक पर जोर देना होगा।

 

प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के 2 दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ को संबोधित करते हुए ऐसी किसी भी जानकारी को दूसरों के पास आगे भेजने से पहले विश्लेषण और सत्यापित करने के बारे में लोगों को शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी जानकारी को आगे भेजने से पहले 10 बार सोचना चाहिए और इस पर विश्वास करने से पहले इसे सत्यापित करना अत्यंत आवश्यक है। हर मंच पर ऐसी सूचनाओं को सत्यापित करने के तरीके हैं। यदि आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से इसकी जांच परख करेंगे तो आपको इसका एक नया संस्करण मिलेगा।’’

 

ये भी पढ़ें:

MP News: युवतियों पर पटाखा जलाकर सरेराह फेंका, video वायरल होने पर 4 मनचलों पर अपराध दर्ज | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button