.

नकल की पर्ची तलाशने के लिए उतरवाए कपड़े, छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर | ऑनलाइन बुलेटिन

जमशेदपुर | [झारखंड बुलेटिन] | एक दिल दहला देने वाला मामला झारखंड के जमशेदपुर से सामने आ रहा है। परीक्षा में नकल की पर्ची तलाशने के लिए कथित रूप से छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अपने साथ परीक्षा दे रही छात्राओं से इस तरह की हरकत किए जाने से व्यथित 9वीं की एक छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

 

लड़की साकची के शारदा मंदिर स्कूल में पढ़ती है। स्कूल रामकृष्ण मिशन संचालित करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब वह घर आई। स्कूल से आते वक्त काफी गुमसुम थी।

 

10 मिनट के बाद कमरे से चीखने की आवाज आई और धुआं निकलने लगा। दरवाजा तोड़ा तो देखा वह शरीर में आग लगा ली थी।

 

आनन-फानन में उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया मगर वहां के डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया है। लड़की की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:

 

नसबंदी कराने के बाद भी प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने बताया क्यों सफल नहीं हुआ पति का ऑपरेशन | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button