.

पति से मिलने पहुंची आदिवासी महिला से जेल परिसर में गैंगरेप, 2 जेल प्रहरी गिरफ्तार l ऑनलाइन बुलेटिन

आलीराजपुर l (मध्यप्रदेश बुलेटिन) l जेल में बंद पति से मिलने पहुंची पत्नी से आलीराजपुर जेल परिसर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आदिवासी महिला से गैंगरेप ( Tribal woman gangrape in Alirajpur jail)  का मामला 3 महीने पुराना है लेकिन अब सामने आया है। आदिवासी महिला पति से मिलने के लिए  आलीराजपुर जेल पहुंची थी। इसी दौरान जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी महिला को किसी बहाने से जेल परिसर में बने सरकारी आवास में ले गया। वहां उसे डरा धमकार दुष्कर्म किया। इस दौरान एक और अन्य जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव भी महिला के साथ रेप किया।

 

महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों जेल प्रहरियों के खिलाफ बलात्कार एवं एसटी-एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी, वीरेंद्र यादवको गिरफ्तार कर लिया है।

 

दरअसल दरअसल पीड़ित आदिवासी महिला और उसके पति फर्जी शादी के आरोप में जिला जेल बड़वानी में बंद थे। कोरोना काल में महिला को पैरोल पर छोड़ दिया गया था। वहीं उसके पति को अलीराजपुर जेल में भेज दिया था।  इसी बीच वह जुलाई-अगस्त 2021 में अलीराजपुर जेल में कैद अपने पति से मिलने आई थी।

 

इसी दौरान जेल में पदस्थ जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी ने महिला को किसी बहाने से जेल परिसर में बने सरकारी आवास में बुलाया। वहां उसे डराते और धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अनिल का साथी जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव भी वहां मौजूद था। दोनों जेल प्रहरियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

 

दोनों आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने से मना करते हुए महिला को जान से मारने और जिंदगीभर जेल में सड़ा देने की धमकी भी दी।  महिला डर गई और किसी को भी इस घटना के बारे में जानकारी नही दी।

 

घटना के 3 महीने बाद जब महिला की पैरोल ख़त्म हुई और उसे उसके पति के साथ जेल में दाखिल किया गया। इसके बाद घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत अलीराजपुर अजाक्स थाने में की।

 

महिला के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों जेल प्रहरियों के खिलाफ बलात्कार एवं एसटी-एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 


Back to top button