.

वीडियो में देखें : ब्वॉयफ्रेंड को गाली बक रही थी लड़की, फूड डिलीवरी ब्वॉय ने कर दी थप्पड़ों की बारिश | ऑनलाइन बुलेटिन

भुवनेश्वर | [ ओडिशा बुलेटिन ] | मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सामने आया है जहां बीच सड़क पर लड़ रहे कपल को शांत कराने की कोशिश हाथापाई तक पहुंच गई। दरअसल बीच सड़क पर एक युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से लड़ रही थी और उसे बुरा-भला कह रही थी।

वहां से जा रहे फूड डिलीवरी ब्वॉय ने युवती को लड़ते देखा तो दोनों का झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। इसपर लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने फूड डिलीवरी वाले उस लड़के को ही गाली देना शुरू कर दिया। उस लड़के से रहा नहीं गया और उसने बीच सड़क पर ही लड़की को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के पहले हिस्से में लड़की अपने ब्वॉयफेंड को काफी भला-बुरा सुनाती नजर आ रही है। इस दौरान वो सड़क किनारे पड़ा पत्थर भी उठाती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड की स्कूटी पर मार देती है। इस दौरान काफी भीड़ लग जाती है और लोग दूर से ही सड़क पर चल रहे इस तमाशे को देखने लगते हैं। वीडियो के दूसरे हिस्से में फूड डिलीवरी वाला लड़का नजर आ रहा है।

वीडियो में फूड डिलीवरी वाला लड़का उस लड़की को कई थप्पड़ मारता है। करीब तीन-चार थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद कोई दूसरा शख्स उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन वो फिर उस लड़की को थप्पड़ मारता है। बताया जा रहा है कि फूड डिलीवरी वाला वो शख्स कपल की लड़ाई सुलझाने की कोशिश कर रहा था लेकिन लड़की ने उसी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी जिसके बाद उससे रहा नहीं गया।

पुलिस के मुताबिक ना तो लड़की ने और ना ही उस फूड डिलीवरी वाले लड़के ने अभी तक इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले पर भुवनेश्वर के डीसीपी ने कहा है कि क्योंकि ये मामला दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का है इसलिए उन्होंने संबंधित थाने को आदेश दिया है कि वो दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करें।


Back to top button