.

VIDEO में देखें: मुंह में सिगरेट दबाकर उसकी चिंगारी से छोड़ रहे रॉकेट, यूजर्स बोले- नासा का फाउंडर रहा होगा | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अधेड़ शख्स है जो मुंह में सिगरेट दबाकर रॉकेट जलाते हुए नजर आया है। अधेड़ व्यक्ति जिस तरह से रॉकेट को जला रहा है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो काफी पुराना जरूर है लेकिन दिवाली के नजदीक आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

दिवाली के त्योहार पर यह वीडियो बिल्कुल फिट भी बैठ रहा है। दिवाली पर लोग तरह-तरह के पटाखे जलाकर जश्न मनाते हैं। कुछ लोग बड़ी सावधानी से पटाखा जलाते हैं तो कुछ लोगों के लिए यह आम बात हो जाती है। पटाखा चाहे जितना बड़ा और ताकतवर हो उनको फोड़ने में तनिक भी डर नहीं लगता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो दिवाली नहीं बल्कि किसी शादी का लग रहा है। जिसमें शख्स मुंह में सिगरेट दबाकर एक के बाद एक कई रॉकेट को ऊपर छोड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो 21 अक्टूबर को शेयर किया गया था।

 

 

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। नंदा अक्सर ऐसे कई मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। नंदा ने वीडियो करते हुए लिखा है, ‘नासा का फाउंडर जरूर भारत से रहा होगा!’

 

शख्स ने मुंह में सिगरेट दबा रखी है। एक हाथ में कई रॉकेट लिया हुआ है और दूसरे हाथ से रॉकेट को छोड़ता हुए नजर आ रहा है।

 

अधेड़ व्यक्ति जितनी आसानी से रॉकेट को छोड़ते हुए नजर आ रहा है आमतौर पर वैसा देखने को नहीं मिलता है। ये जरूर किसी प्रोफेशन का ही काम हो सकता है।

 

क्योंकि रॉकेट को हाथ से जलाने में शख्स को जरा भी डर नहीं लग रहा है। ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो 10 लाख बार के करीब देखा जा चुका है।

 

ये भी पढ़ें:

छोटी दिवाली पर विराट कोहली के बल्ले से हुई आतिशबाजी से जीता भारत, पाकिस्तान से ले लिया बदला | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button