.

दुनिया का 8 अरबवां नागरिक कौन? फिलिपीन्स में पैदा हुई खास बच्ची, नाम है विनिस माबनसैग, अगले साल आबादी में चीन को कौन पीछे छोड़ देगा, जानें | ऑनलाइन बुलेटिन

मनीला | [वर्ल्ड बुलेटिन] | आज दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई। क्या आपको पता है कि दुनिया का 8 अरबवां नागरिक कौन है? यह एक बच्ची है जो पैदा हुई फिलिपीन्स के मनीला स्थित टोंडो में। यूएन ने यह भी कहा है कि अगले साल आबादी के मामले में चीन को एशिया का एक देश पीछे छोड़ देगा।

 

डॉक्टर जोस फैबेला मेमोरियल हॉस्पिटल में स्थानीय समयानुसार 1.29 बजे पैदा हुई इस बच्ची का नाम है विनिस माबनसैग। विनिस के जन्म को फिलिपीन्स के जनसंख्या और विकास आयोग द्वारा जमकर सेलेब्रेट किया गया। आयोग ने बच्ची और उसकी मां की फोटो फेसबुक पर भी शेयर की है।

 

लिखी गई खास फेसबुक पोस्ट

 

फिलिपीन्स के जनसंख्या और विकास आयोग ने इस बारे में फेसबुक पोस्ट भी लिखी है। इसमें लिखा गया है कि दुनिया की आबादी ने एक माइलस्टोन हासिल कर लिया है। मनीला के टोंडो में पैदा हुई बच्ची को सिंबोलिक तौर पर दुनिया का आठ अरबवां नागरिक माना गया है।

 

इसमें आगे लिखा गया है कि बेबी विनिस का जन्म 15 नवंबर को हुआ। वह डॉक्टर जोस फेबेला मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्सों की देखरेख में पैदा हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि दुनिया की आबादी 8 अरब पर पहुंच गई है। इसके मुताबिक जीवन प्रत्याशा में बढ़ोत्तरी और मौत के खतरों में कमी आने के बाद लोग अब लंबा जीवन जी रहे हैं।

 

आठ अरब उम्मीदें

 

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह भी कहा कि सिर्फ संख्या को देखने की जरूरत नहीं है। धरती को बेहतर बनाने की हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने इसको लेकर ट्वीट किया।

 

इस ट्वीट में लिखा 8 अरब उम्मीदें, 8 अरब सपने, 8 अरब संभावनाएं। हमारा प्लैनेट अब 8 अरब लोगों का घर है। वैश्विक आबादी में एक अरब लोगों को जुड़ने में 12 साल लग गए हैं। यूएन ने यह भी कहा है कि अगले साल भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

 

ये भी पढ़ें:

भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स का पासवर्ड है ‘password’, यहां देखें मजेदार है टॉप-10 लोकप्रिय पासवर्ड्स की लिस्ट, पासवर्ड बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button