किसने दौड़ा दी ‘नरेंद्र मोदी के घर’ में समाजवादी पार्टी की साइकिल, अखिलेश के लिए गुजरात से भी खुशखबरी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | उत्तर प्रदेश में 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर शानदार प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को गुजरात से भी खुशखबरी मिली है। पहली बार प्रधानमंद्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता खुलने की संभावना दिख रही है। पोरबंदर के कुटियाना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार कांधलभाई सरमनभाई जडेजा आगे चल रहे हैं।
कांधलभाई इस सीट से 2 बार के विधायक हैं और पिछले चुनाव में भी उन्होंने 50 फीसदी वोट हासिल किए थे। कांधलभाई का मुकाबला इस बार भाजपा उम्मीदवार ढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारा और आम आदमी पार्टी के भीमाभाई दानाभाई मकवाना और कांग्रेस के नाथाभाई भूराभाई ओदेदरा से हुआ।
कांधलभाई को 42.74 फीसदी वोट मिले हैं। 12:30 तक उन्हें 27182 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी ढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारा को 18776 वोट मिले हैं। यहां आम आदमी पार्टी तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर है।
कांधलभाई जडेजा संतोखबेन सरमनभाई जडेजा के बेटे हैं। संतोखबेन पर ‘गॉडमदर’ फिल्म बन चुकी है। कांधलभाई इससे पहले 2 बार एनसीपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस बार एनसीपी ने टिकट काट दिया तो कांधलभाई ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया।
ये भी पढ़ें: