.

IPL 2022 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब तक क्यों हुई फेल, जानिए असली कारण | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [स्पोर्ट्स बुलेटिन] | IPL 2022  (इंडियन प्रीमियर लीग) के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस IPL 2022 में क्यों फेल हुई है, इसका कारण आपके लिए जानना जरूरी है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15 वें सीजन में पहले 4 मुकाबले गंवा दिए हैं। इन 4 मैचों में एक भी बार ऐसा नहीं लगा जब टीम जीत के करीब पहुंची हो। 3 बार रनों का बचाव करते हुए और 1 बार रनों का पीछा करते हुए रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में हार मिली है। इसके पीछे का कारण क्या है कि इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस फेल रही है।

 

दरअसल, मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2022 में अब तक असफल होने का सबसे बड़ा कारण है विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अब तक उपलब्ध 7 में से 5 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है, लेकिन 1 भी खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। यहां तक कि पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 2 ही विदेशी खिलाड़ी मैदान पर उतारे थे, लेकिन नतीजा फिर भी पक्ष में नहीं रहा। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों को ही पूरी तरह से दोष देना सही नहीं होगा, लेकिन सच्चाई यही है कि विदेशी खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

 

मुंबई इंडियंस के लिए मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी किरोन पोलार्ड और टिम डेविड की थी, लेकिन पोलार्ड 4 पारियों में सिर्फ 47 रन बना सके हैं, जिसमें से 22 रन एक पारी में उन्होंने बनाए थे। वहीं, टिम डेविड को हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट कहा जा रहा था, लेकिन सिंगापुर में जन्मा ये क्रिकेट 2 पारियों में 13 रन ही बना सका है। डेविड के स्थान पर डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिला, लेकिन वे भी 2 मैचों में 37 रन बना सके। वहीं, ऑलराउंडर डेनियल सैम्स के बल्ले से 2 मैचों में सिर्फ 7 रन निकले। ऐसे में टीम बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई।

 

मुंबई इंडियंस के विदेशी बल्लेबाजों का प्रदर्शन

 

  • किरोन पोलार्ड ने 4 मैचों की 4 पारियों में 47 रन बनाए, जिसमें से 22 रन एक मैच में बनाए हैं।
  • डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 मैचों की 2 पारियों में 37 रन बनाए, जिसमें से  29 रन एक मैच में बनाए हैं।
  • टिम डेविड ने 2 मैचों की 2 पारियों में 13 रन बनाए, जिसमें से 12 रन एक मैच में बनाए हैं।
  • डेनियल सैम्स ने 3 मैचों की 2 पारियों में 7 रन बनाए, जो 7 रन एक मैच में बनाए हैं।

 

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो भारत के जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी और मुरुगन अश्विन जैसे गेंदबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है, लेकिन विदेशी गेंदबाज फ्लॉप साबित हुआ हैं। टाइमल मिल्स ने 3 पारियों में 6 विकेट जरूर चटकाए हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी 9.9 की रही है। वहीं. पोलार्ड ने 2 पारियों में 10 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और एक विकेट लिया है, जबकि डेनियल सैम्स 3 पारियों में एक विकेट निकाल पाए हैं और उनकी इकॉनमी 12.63 की रही है।

 

मुंबई इंडियंस के विदेशी गेंदबाजों का प्रदर्शन

 

  • टाइमल मिल्स ने 3 मैचों की 3 पारियों में 6 विकेट चटकाए हैं, लेकिन इकॉनमी 9.9 की है।
  • किरोन पोलार्ड ने 4 मैचों की 2 पारियों में 1 विकेट लिया है, लेकिन इकॉनमी 10 की है।
  • डेनियल सैम्स ने 3 मैचों की 3 पारियों में 1 विकेट लिया है, लेकिन इकॉनमी 12.63 की है।

Back to top button