.

दोस्त के साथ मंदिर आई किशोरी के साथ 6 युवकों ने की दरिंदगी, लूट की घटना को भी दिया अंजाम | ऑनलाइन बुलेटिन

रीवा | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | यहां अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर घूमने गई किशोरी को आधा दर्जन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। मंदिर के समीप ही किशोरी अपने दोस्त के साथ एकांत बैठकर बात कर रही थी, तभी आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गैंगरेप किया।

 

आरोपी युवक किशोरी को उसके दोस्त के सामने ही घसीटकर जल प्रपात की ओर ले गए और उसके साथ एक-एक कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके और वारदात के बाद दरिंदो ने किशोरी के साथ मारपीट की और मोबाइल सहित उसकी पायल लूट कर फरार हो गए।

 

यह खौफनाक वारदात रीवा जिले के नई गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहती जल प्रपात स्थित अष्ठ भुजी माता मंदिर का है। यहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ मंदिर घूमने आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह पास बैठकर आपस में बात कर रहे थे। आरोपियों ने गैंगरेप की घटना के दौरान किशोरी को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।

 

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, पर आरोपी नहीं माने

 

दरिंदो के चंगुल में फंसी पीड़िता और उसका दोस्त हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते हुए रोते-बिलखते रहे, लेकिन वह नहीं माने। इस घटना के बाद पीड़ित के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही नई गढ़ी पुलिस के साथ मऊगंज एसडीओपी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

 

पुलिस के द्वारा पीड़िता और उसके दोस्त के परीजनों को जानकारी दी गई। दरिंदगी की शिकार हुई पीड़िता की हालत बेहद खराब थी, जिसे पुलिस के द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने रेमन मैगसेसे पुरस्कार लेने से किया इनकार keral kee poorv svaasthy mantree keke shailaja ne reman maigasese puraskaar lene se kiya inakaar
READ

 

डर इतना कि दरिंदो के रिपोर्ट के लिए तैयार नहीं थी लड़की

 

गैंगरेप के शिकार हुई किशोरी काफी डरी और सहमी हुई थी। दरिंदों ने उसे धमकाया था जिसके चलते वह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट तक दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थी। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने समझाइस दी। खुद एसडीओपी नवीन दुबे ने उसे उसकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, जिसके बाद पीड़िता शिकायत दर्ज करवाने के लिए तैयार हो गई।

 

आरोपियों की पहचान हुई, तलाश जारी

 

मामले पर एसडीओपी मऊगंज नवीन दुबे ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो सहित धारा 376 डी, 395, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी नई गढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

 

Update news ‘MMS कांड’ से यूनिवर्सिटी ने झाड़ा पल्ला, शिमला कनेक्शन की जांच करने पहुंची पुलिस | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 

Related Articles

Back to top button