Dhammika Niroshana Dead : पत्नी और बच्चों के सामने पूर्व क्रिकेटर की गोली मारकर हत्या
Dhammika Niroshana Dead श्रीलंकाई क्रिकेट को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व क्रिकेटर की हत्या एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर की थी। अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व क्रिकेटर को उसकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मार दी।
Dhammika Niroshana Dead श्रीलंका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व क्रिकेटर के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना अंबलनगोडा में उनके घर पर हुई।
स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी
Dhammika Niroshana Dead स्थानीय पुलिस के अनुसार, धम्मिका निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर थी। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जिससे धम्मिका निरोशन की मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
Former U-19 Cricketer Dhammika Niroshan, also known as 'Jonty' (41) shot dead in front of his residence in the area of Kandewatte in Ambalangoda last night says Police Media Spokesperson #LKA pic.twitter.com/agNmrhXa6u
— Sri Lanka Tweet ?? (@SriLankaTweet) July 17, 2024












