.

धर्मेन्द्र गहलोत को हरियाणा में मिला राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान…

शिवगंज | [राजस्थान बुलेटिन] | Saluting the martyrs on the occasion of completion of 200 years of birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati and 104 years of Jallianwala Bagh incident, Dharmendra Gehlot physical teacher Mahatma Gandhi State Vidyalaya Shivganj, Sirohi was felicitated in a huge felicitation ceremony held at Jind Indus Public School, Haryana State. Here the felicitation ceremony was held in the company of the chief guest Swami Aryavesh Pradhan Sarvadeshi Arya Yuvak Parishad and the convenor of the ceremony Swami Adityavesh Swami Indravesh Vidyapeeth Ashram Titoli Rohtak Haryana.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 के जन्म जयंती वर्ष एवं जलियांवाला बाग की घटना के 104 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के राष्ट्र निर्माण के संकल्प के उपलक्ष में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से धर्मेन्द्र गहलोत शारीरिक शिक्षक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंज, सिरोही को हरियाणा राज्य के जींद इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित विशाल सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यहाँ सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी आर्यवेश प्रधान सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद एवं समारोह संयोजक स्वामी आदित्यवेश स्वामी इन्द्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटोली रोहतक हरियाणा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

Dharmendra Gehlot got National Teacher Gaurav Samman in Haryana...

शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार सम्मानित शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत को यह राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान 2023 इसलिए मिला क्योंकि विद्यार्थियों की प्रगति व उज्जवल भविष्य हेतु हर क्षेत्र में कठोर परिश्रम कर समाज की उन्नति के लिए अभूतपूर्व शैक्षणिक योगदान देकर समाज में ‘बेटी बचाओ’ व युवा निर्माण के क्षेत्र में जागरूकता का सराहनीय कार्य करने पर मिले सम्मान से शिवगंज का गौरव बढ़ा है। गहलोत सम्मान समारोह में सपत्नीक लीला गहलोत, पुत्र ध्रुव गहलोत के साथ पहुंचने पर मुख्य अतिथि आर्यवेश प्रधान द्वारा लीला गहलोत, पुत्र ध्रुव गहलोत के साथ सम्मान प्राप्त धर्मेन्द्र गहलोत को स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर भेंट करने के साथ ही मेडल पहनाकर सम्मान किया।

 

इस अवसर पर समारोह में उपस्थित आर्य समाज नेता एवं खेल प्रेमी हरदेव आर्य ने गहलोत परिवार को बधाई दी। सम्मान समारोह पर सैकड़ों प्रतिनिधि एवं सम्मानित होने वाले देश भर के 300 शिक्षकों ने शिरकत की। संस्थान ने सभी सम्मानित शिक्षको का साफा प्रशस्ति पत्र मेडल से सम्मान किया।

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

सर्वोच्च न्यायालय में निकली सरकारी भर्ती | Supreme Court of India Bharti 2023

 


Back to top button