Discovers Dinosaur Footprints : समुद्र तट पर मिले विशालकाय डायनासोर के पैरों के निशान, 10 साल की बच्ची ने की रोमांचक खोज….

Discovers Dinosaur Footprints नई दिल्ली | ऑनलाइन बुलेटिन : बीते साल भी समुद्रतटीय रिसॉर्ट के समुद्र तट पर अच्छी तरह से संरक्षित डायनासोर के पैरों के निशान पाए गए थे। ये निशान यावरलैंड आइल ऑफ वाइट में समुद्र तट के लिए समुद्री सुरक्षा योजनाओं पर काम कर रहे इंजीनियरों को मिले थे। ये महसूस करना रोमांचक है कि आप उसी समुद्र तट पर चल रहे हैं जहां लाखों साल पहले कोई विशाल प्रागैतिहासिक जानवर रहता था। ये निशान तीन पंजे वाले मैन्टेलीसॉरस डायनासोर के थे।

Discovers Dinosaur Footprints ब्रिटेन के साउथ वेल्स में समुद्री तट पर डायनासोर के पैरों के निशानों की खोज हुई है। ये खोज महज 10 साल की बच्ची टेगन की कोशिश से हुई है। ये तब हुआ जब 10 वर्षीय टेगन अपनी मां के साथ गर्मियों की छुट्टियों में समुद्र तट पर टहलने गई। बच्ची को अंदाजा नहीं था कि वे वास्तव में डायनासोर के पैरों के निशान पर चल रही है। दरअसल स्कूली छात्रा टेगन ने यहां पांच विशाल पैरों के निशान देखे और जब इसकी जांच की गई तो डायनासोर विशेषज्ञों ने पाया कि ये संभवत डायनासोर के पैरों के निशान हैं, जो 200 मिलियन साल पहले धरती पर थे।

Discovers Dinosaur Footprints बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जीवाश्म विज्ञानियों का मानना है कि पैरों के निशान डायनासोर के हैं। ये निशान ट्रायेसिक काल के अंत में जमीन पर रहे विशाल शाकाहारी डायनासोर के माने जा रहे हैं, इन निशानों को सत्यापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। टेगन और उसकी मां क्लेयर को नेशनल म्यूजियम वेल्स पेलियोन्टोलॉजी क्यूरेटर ने बताया है कि वह काफी हद तक आश्वस्त हैं कि वे असली डायनासोर के ही पैरों के निशान हैं।

पैरों के निशान 30 इंच के हैं

 

रिपोर्ट के मुताबिक, पांच पैरों के निशान मिले हैं और इन निशानों के बीच आधे से तीन-चौथाई मीटर की दूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ये पैरों के निशान (30 इंच यानी ढाई फीट) इतने बड़े हैं। इससे यह साफ है कि यह एक प्रकार के डायनासोर के हैं, जिसे सॉरोपोडोमोर्फा कहा जाता है। टेगन का कहना है कि हम बस यह देखने के लिए निकले थे कि हमें क्या मिल सकता है, हमने नहीं सोचा था कि हमें कुछ मिलेगा। हमने पाया कि ये बड़े छेद थे जो डायनासोर के पैरों के निशान की तरह दिखते थे, इसलिए मां ने कुछ तस्वीरें लीं और संग्रहालय को ईमेल किया। इसके बाद पता चला कि यह एक लंबी गर्दन वाले डायनासोर के पैरों के निशान थे।

लाखों साल पहले यहां कोई विशाल प्रागैतिहासिक जानवर रहता था

 

इस क्षेत्र में 40 वर्षों से डायनासोर के बारे में रिसर्च कर रही सिंडी का कहना है कि पैरों के निशान की प्रामाणिकता के बारे में वह आश्वस्त हैं। निशान देखने से लगता है कि वह बारी-बारी से बाएं और दाएं पैर हैं, जिनके बीच एक समान दूरी है। ये सिर्फ ऐसे ही बने छेद होते तो इन पर संदेह हो सकता था लेकिन यह पैटर्न एक विशाल जानवार के चलने का इशारा करता है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण खोज है। ये महसूस करना रोमांचक है कि आप उसी समुद्र तट पर चल रहे हैं जहां लाखों साल पहले कोई विशाल प्रागैतिहासिक जानवर रहता था।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button