.

डॉ.कान्ति लाल यादव को उदयपुर में अदबी उड़ान नवोदित पुरुष साहित्यकार सम्मान से किया गया सम्मानित | Onlinebulletin

उदयपुर | युवा साहित्यसेवी एवं समाजसेवी डॉ.कान्ति लाल यादव को उदयपुर के किसान भवन के सभागार में 17 अक्टूबर 2021 प्रातः 11 बजे, रविवार को अदबी उड़ान की ओर से डॉ. यादव को “अदबी उड़ान छटा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान” समारोह में “अदबी उड़ान नवोदित पुरुष साहित्यकार सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इन्हें शॉल, उपरना, प्रशस्ति पत्र एवं राशि भेंट की गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य  अतिथि चंद्रवीर सिंह कोठारी पूर्व सभापति उदयपुर के हाथों से सम्मान किया गया। डॉ. यादव को पूर्व में भी साहित्यिक एवं सामाजिक सम्मानों से नवाजा गया है। डॉ. यादव के लेख, कहानियां और कविताएं देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में सतत प्रकाशित होती रही है।


Back to top button