.

जंगे आजादी में हमारा सखा था आयरलैण्ड !! भाग- एक jange aajaadee mein hamaara sakha tha aayaralaind !! bhaag- ek

©के. विक्रम राव, नई दिल्ली

-लेखक इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।


 

   प्रत्येक स्वाधीनताप्रेमी भारतीय को उत्तरी आयरलैंड राष्ट्र में क्रान्तिकारी शिन फेइन पार्टी (मायने ”हम—हमलोग”) द्वारा विधानसभाई बहुमत (शनिवार 7 मई 2022) जीतने से नैसर्गिक आह्लाद होना सरल है। स्वाभाविक है। गत 101 वर्षों में पहली बार ऐसे चुनावी परिणाम आये हैं।

 

दोनों (भारत तथा आयरिश) ब्रिटिश उपनिवेश रहे। दोनों राष्ट्रों को आजादी देने की बेला पर ब्रिटिशराज ने विभाजित कर डाला था। इसकी विभीषिका आज तक दोनों भुगत रहे हैं। आयरलैण्ड तो पांच सदियों (1541 से) बादशाह हेनरी अष्टम के काल से तथा भारत 1857 से मलिका विक्टोरिया द्वारा व्यापारी ईस्ट इंडिया कम्पनी से सत्ता लेने के समय से परतंत्र रहा। किन्तु उत्तरी आयरलैण्ड और आयरिश गणराज्य अभी भी दो अस्तित्व वाले है। विभाजित।

इस त्रासद तथ्य को मशहूर आयरिश नाटकाकार जार्ज बर्नार्ड शाह ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (जवाहरलाल नेहरु) को पत्र में लिखा था : ”साम्राज्यवादियों ने मेरे स्वदेश की भांति तुम्हारे देश को भी जाते—जाते बांट दिया।” (”बंच आफ ओल्ड लेटर्स”, आर्क्सफोड प्रकाशक)।

 

यूं प्रमुख आयरिश लोग जो भारतीय जनसंघर्ष से जुड़े रहे उनमें सिस्टर निवेदिता थीं जो भारतीय कला, इतिहास तथा कांग्रेस आंदोलन में क्रियाशील रहीं। दूसरी थीं एनी बेसेन्ट। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। आल्फ्रेड वेब्स 1894 में कांग्रेस के सभापति थे।

 

कवि—युगल कजिन्स तथा मार्गरेट नोबल ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की रचना जनगणमन का अंग्रेजी में रुपांतरण किया था। लेकिन आयरलैण्ड के तृतीय राष्ट्रपति तथा विद्रोही आयरिश रिपब्लिकन आर्मी से संबद्ध रहे ईमन डि वेलेरा सर्वाधिक मशहूर भारतमित्र रहे। ब्रिटिश जेल गांधी जी की भांति इस आंदोलनकारी का दूसरा घर बन गया था।

 

वे ”शिन फेन” दल के संस्थापक रहें। एक बार ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दिये जाने से बच गये क्योंकि वे न्यूयार्क (अमेरिका में 14 अक्टूबर 1882) जन्मे थे। नागरिकता अलग थी।

 

        part 1 of 2


 

It is easy for every freedom-loving Indian to be naturally delighted with the revolutionary Shin Fein Party (meaning “us-us”) winning the legislative majority (Saturday 7 May 2022) in the nation of Northern Ireland. is bound to. For the first time in the last 101 years, such election results have come. Both (India and Irish) were British colonies. On the time of giving independence to both the nations, the British Raj had divided them. Both are facing its horrors till date. Ireland was independent for five centuries (since 1541) from the time of King Henry VIII, and India from 1857 when Queen Victoria took power from the merchant East India Company. But Northern Ireland and the Irish Republic still exist as two. divided. This tragic fact was written by the famous Irish playwright George Bernard Shah in a letter to the first Prime Minister of independent India (Jawaharlal Nehru): “The imperialists, like my home country, divided your country on the go.” (“Bunches”) “Of Old Letters”, Archived Publishers).

 

Thus, among the prominent Irish people who remained associated with the Indian mass struggle was Sister Nivedita, who was active in Indian art, history and the Congress movement. The second was Annie Besant. He presided over the Indian National Congress session. Alfred Webbs was the President of Congress in 1894. The poet-couple Cousins ​​and Margaret Noble had adapted Rabindranath Tagore’s composition Janaganman into English. But Eamon de Valera, who was the third President of Ireland and affiliated with the rebel Irish Republican Army, was the most famous friend of India. The British prison had become the second home of this agitator like Gandhiji. He was the founder of the “Xin Fen” group. Once saved from being hanged by the British government because he was born in New York (14 October 1882 in America). Citizenship was different.

 

         part 1 of 2

 

 


Back to top button