Elephant Family Video: घने जंगल में मस्त सो रहा था हाथियों का परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया तो सबकी नजरें बच्चे पर अटक गईं…
Anamalai Tiger Reserve Video:
Anamalai Tiger Reserve Video: नई दिल्ली | [वायरल वीडियो न्यूज बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : इस पोस्ट को न्यूज लिखे जाने तक 34 हजार से अधिक व्यूज और डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किए हैं। जहां एक शख्स ने लिखा – बड़ा ही मनमोहक दृश्य है। वहीं दूसरे ने कहा कि नन्हे गजराज को कोई छू भी नहीं सकता। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी हाथियों की एकजुटता और समझदारी की सराहना की है। पोस्ट अच्छा लगे तो इसे अपने मित्रों, रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें। (Anamalai Tiger Reserve Video)
हाथियों के बहुत से वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। लेकिन ताजा वीडियो कुछ हटकर है यह खूबसूरत पल लोगों के दिलों को छू रहा है। मामला तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिजर्व का है, जहां हाथियों का एक परिवार आराम फरमाते हुए कैमरे में कैद हो गया।(Anamalai Tiger Reserve Video)
कभी हाथियों के परिवार को एक साथ आराम करते देखा है? अगर नहीं देखा तो IAS अधिकारी ने जंगल का एक अद्भुत नजारा शेयर किया है, जिसने तमाम इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। यह खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला पल अनामलाई टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। जहां हाथियों का झुड पेड़ों के नीचे रेस्ट कर रहा था। इनमें एक नन्हा हाथी भी है जिसकी सुरक्षा के लिए हाथियों ने उसे जेड प्लस सिक्योरिटी दे रखी है। कैसे… यह वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे।(Anamalai Tiger Reserve Video)
वीडियो तमिलनाडु के अनामलाई रिजर्व का
यह खूबसूरत वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर IAS अधिकारी @supriyasahuias ने 16 मई, गुरुवार को पोस्ट किया और लिखा – तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिजर्व (Anamalai Tiger Reserve) के घने जंगलों में, पेड़ों के नीचे एक खूबसूरत हाथी परिवार आराम से सो रहा है।(Anamalai Tiger Reserve Video)
A beautiful elephant family sleeps blissfully somwhere in deep jungles of the Anamalai Tiger Reserve in Tamil Nadu. Observe how the baby elephant is given Z class security by the family. Also how the young elephant is checking the presence of other family members for reassurance.… pic.twitter.com/sVsc8k5I3r
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) May 16, 2024
गौर से देखिए कि कैसे पूरे परिवार ने छोटे वाले हाथी को Z+ सुरक्षा दे रखी है। वहीं जरा बड़ा हाथी बाकी परिवार के सदस्यों को देख रहा है, शायद यह आश्वासन के लिए ऐसा कर रहा है। यह बिल्कुल हमारे अपने परिवारों जैसा ही है, है ना? (Anamalai Tiger Reserve Video)
यह खूबसूरत लम्हा दिल जीत रहा है
![]()
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।






