.

दीपावली से पहले सीएम का कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट, डीए में वृद्धि, एरियर राशि का भुगतान | Employees DA Hike

Employees DA Hike : Online Bulletin

 

Employees DA Hike : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : केंद्र के बाद अब राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ते बढ़ोत्तरी की जा रही है। अब राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। दीपावली से पहले उनके महंगाई भत्ते को चार फीसद से बढ़ा दिया गया है।

 

हरियाणा सरकार द्वारा लगभग 4 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 46% हो गए हैं।(Employees DA Hike )

 

DA में बढ़ोत्तरी

 

वर्तमान में हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों को 42% की दर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ दिया जा रहा था। महंगाई भत्ते में वृद्धि जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। ऐसे में कर्मचारियों को 3 महीने की एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा। दीपावली से पहले कर्मचारियों के खाते में एक मुश्त राशि देखी जाएगी।(Employees DA Hike )

 

हरियाणा सरकार द्वारा अपने 9 वर्ष के शासन को पूरा कर लिया गया है। इस दौरान की उपलब्धियां का भी मुख्यमंत्री द्वारा जिक्र किया गया हैं। वहीं 2024 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद अब राज्य सरकार द्वारा भी कर्मचारी के लिए DA वृद्धि का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में उच्च वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारी के महंगाई भत्ता बढ़ाकर 27315 रुपए हो जाएंगे जबकि अन्य कर्मचारियों के वेतन में 5 से 10 हजार तक की वृद्धि से मानी जा रही है।(Employees DA Hike)

 

मानदेय को भी बढ़ाया गया

 

साथ ही मेयर सहित सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के मानदेय को भी बढ़ाया गया है।बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर से दिया जाएगा। मेयर को 20500 के स्थान पर 30000 का लाभ दिया जाएगा जबकि डिप्टी मेयर को 16500 से बढ़कर उनके मानदेय को 25000 रुपए किया गया है। डिप्टी मेयर को 20000 उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि पार्षदों को 15000 रुपए का लाभ दिया जाएगा।

 

पेंशन में बढ़ोत्तरी

 

वही हिंदी आंदोलन सत्याग्रहों और आपातकालीन पीड़ितों की पेंशन 10000 से बढ़कर 15000 रुपए करने की भी घोषणा की गई है।(Employees DA Hike)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Employees DA Hike

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

3 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने लूट लिया था बॉक्स ऑफिस, क्या आपने भी देखी है ये फिल्म | South Blockbuster Movie Meppadiyan

 


Back to top button