.

Employees News: कर्मचारियों के लिए अंतिम मौका, एनपीएस अथवा ओपीएस के लिए विकल्प देने के लिए समय-सीमा 5 मार्च तक, पढ़ें पूरी खबर | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Employees News: रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Last chance for employees, deadline till March 5 to give option for NPS or OPS, read full news.

 

Online bulletin dot in : वित्त विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने के लिए 24 फरवरी 2023 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर विकल्प देने की समय-सीमा को 24 फरवरी से बढ़ाकर 5 मार्च 2023 किया गया है। (Employees News)

Employees News

शासकीय सेवकों से पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एनपीएस में बने रहने के लिए 5 मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से अपना विकल्प देने की अपील की गई है। वित्त विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा 5 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। 

 

इस समय-सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने का यह अंतिम मौका है। जिन्होंने अभी तक विकल्प नहीं दिया है, उनसे अपील की गई है कि निर्धारित समय-सीमा में विकल्प दें। (Employees News)

 

वित्त विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लाख 2 हजार 798 शासकीय सेवकों में से पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए 2 लाख 65 हजार 824 शासकीय सेवकों ने तथा एनपीएस में बने रहने के लिए 1 हजार 882 शासकीय सेवकों ने विकल्प लिया है।

 

इस प्रकार 88 प्रतिशत यानि 2 लाख 67 हजार 706 शासकीय सेवकों ने अपने विकल्प दे दिए हैं तथा 35 हजार 092 शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एनपीएस में बने रहने का विकल्प देना बाकी है।(Employees News)

 

ये खबर भी पढ़ें:

एम्स की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button