.

मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं अस्पताल में पद पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

  • मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं अस्पताल में पद पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
  • उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण
  • आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएँ आयोजित करें – उप मुख्यमंत्री

भोपाल

उप मुख्यमंत्री ने राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं अस्पताल में पद पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। उच्च पद का प्रभार देने की कार्यवाही प्राथमिकता से करें। नगर निगम के शेष रह गए वार्ड में संजीवनी क्लीनिक बनाएं और मैन पावर उपलब्ध कराया जाएं। उप मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड धारियों को सहज उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधोसंरचनात्मक विकास के विषयों पर विस्तार से चर्चा कर नर्सिंग कॉलेज के कार्यों को डीपीआर में शामिल करने के निर्देश भी दिये।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने  मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं चिकित्सालय की सामान्य परिषद की बैठक में चिकित्सा व्यवस्था सुविधाओं, बजट, सभी श्रेणी के पदों की स्थिति, रिक्तियां, उपकरणों के रखरखाव, सफाई और सुरक्षा और भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निर्देश दिए। बैठक में विधायक अजय विश्नोई, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, कमिश्नर अभय वर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुइन उपस्थित थे।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएँ आयोजित करें

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित विशेष बैठक में निर्देश दिये कि समय पर परीक्षा आयोजित कर रिजल्ट घोषित किए जाने की कार्यवाही करें। इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाए। बैठक में कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल उपस्थित रहे।

देश का अंतरिम बजट 2024-25 मातृशक्ति को संबल और सम्मान प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मजबूत बुनियाद और बुनियादी विकास के साथ आगे बढ़ते भारत के बजट के लिए व्यक्त किया आभार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट 2024-25 के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट 'मजबूत बुनियाद और बुनियादी विकास' के साथ आगे बढ़ते भारत का बजट है। जिसमें दृढ़ संकल्प और विश्वास साफ दिख रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को सुखद परिणाम दे रहा है। इसलिए सरकार ने 2 करोड़ ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास और देने का बजट में प्रावधान करके ज़रूरत मंदों एवं ग्रामीण विकास की आकांक्षाओं को पूरा किया है।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग के कल्याण तथा मातृशक्ति को संबल और सम्मान प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार के बजट में लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है, यह आत्मनिर्भरता के रास्ते पर महिलाओं को तेजी से आगे बढ़ाएगा। इसी के साथ ही अब आयुष्मान कार्ड का लाभ आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर्स को देने का ऐतिहासिक फ़ैसला किया है। यह फ़ैसला समर्पित मैदानी कार्यकर्ताओं के स्वयं के स्वास्थ्य का कवच बनेगा। यह अंतरिम बजट जनकल्याण और समग्र विकास की अवधारणा को मूर्त रूप देगा।

 

 


Back to top button