EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों के लिए जारी की चेतावनी, इग्नोर किया तो पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा…

EPFO

EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने अधीन आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक अहम और बेहद जरूरी सूचना जारी की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट पर जाने पर एक बड़ा पॉप-अप बॉक्स खुल रहा है। इस पॉप-अप बॉक्स में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए चेतावनी जारी की है।

EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक सरकारी संगठन है, जो भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीन काम करता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) देश के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

EPFO ने अपने अधीन आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक अहम और बेहद जरूरी सूचना जारी की है। ईपीएफओ ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे अपने ईपीएफ खाते के UAN नंबर और पासवर्ड को सुरक्षित रखें वरना उनके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है।

वेबसाइट पर जाते ही ईपीएफओ की मिल रही है चेतावनी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) की वेबसाइट पर जाने पर एक बड़ा पॉप-अप बॉक्स खुल रहा है। इसमें पॉप-अप बॉक्स में ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में कहा गया है, ”अपने क्रेडेंशियल (यूएएन और पासवर्ड) की चोरी/खोने के प्रति सतर्क रहें, जिससे साइबर धोखाधड़ी हो सकती है।”

पासवर्ड और यूएएन नंबर के जरिए हो सकता है साइबर फ्रॉड

इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अब आपके यूएएन नंबर और पासवर्ड मदद से आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। लिहाजा, अब आपको अपने ईपीएफ खाते के पासवर्ड के साथ-साथ यूएएन नंबर की भी खास सुरक्षा करनी होगी। ध्यान रखें कि अपने EPFO अकाउंट को एक्सेस करने के लिए सिर्फ और सिर्फ अपने पर्सनल डिवाइस का ही इस्तेमाल करें।

साइबर फ्रॉड से बचने के ईपीएफओ ने बताए उपाय

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कर्मचारियों के साथ कुछ बेहद जरूरी उपाय भी साझा किए हैं। ईपीएफओ ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन में लाइसेंस प्राप्त एंटी-वायरस/एंटी-मैलवेयर इंस्टॉल करें। डिवाइस को हमेशा अपडेट और पैच रखें। ईपीएफओ की सलाह है कि अपने ईपीएफ अकाउंट के लिए जटिल से जटिल पासवर्ड बनाएं और किसी भी व्यक्ति के साथ पासवर्ड या ओटीपी शेयर न करें।

Online Bulletin Dot In

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button