EV battery : चीन को लगेगा झटका, भारत की कंपनी का अमेरिका में होगा EV से जुड़ा प्लांट …

EV battery: Online Bulletin

 

EV battery: नई दिल्ली | [ऑटो बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : भारत की एप्सिलॉन एडवांस्ड मटेरियल्स ने अमेरिका में 650 मिलियन डॉलर के बैटरी मटेरियल एंड कंपोनेंट प्लांट खोलने की योजना बनाई है। यह प्लांट साल 2026 तक अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में खोला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस प्लांट के जरिए अमेरिका में 1.1 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहनों को आपूर्ति की जा सकती है।(EV battery)

 

एप्सिलॉन कार्बन की इकाई EAM ने कहा कि वह नेचुरल और सिंथेटिक ग्रेफाइट दोनों से एनोड, बैटरी में निगेटिव इलेक्ट्रोड बनाएगी। कंपनी प्लांट में सिंथेटिक ग्रेफाइट बनाने की भी योजना बना रही है। यह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट विलमिंगटन के दक्षिण -पश्चिम में ब्रंसविक काउंटी में स्थित होगा। यह प्लांट उत्तरी कैरोलिना के इलाके में पड़ता है।(EV battery)

 

EAM ने कहा कि यह अपने उत्पादों को खरीदने के लिए कई बैटरी निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है कि किन कंपनियों के साथ बात हो रही है। EAM को उम्मीद है कि उत्तरी कैरोलिना प्लांट 2031 तक पूरी क्षमता तक पहुंच जाएगा। कंपनी का लक्ष्य 50,000 स्टैंडर्ड टन एनोड मटेरियल की वार्षिक उत्पादन क्षमता है।(EV battery)

 

चीन से आयात में आएगी कमी:

 

एनोड और सिंथेटिक ग्रेफाइट के लिए एक नया घरेलू स्रोत बनाने के लिए कंपनी का कदम आयातित चीन के मैटेरियल और कंपोनेंट पर निर्भरता को कम कर सकता है। बता दें कि चीन ने हाल ही में ग्रेफाइट के निर्यात पर अंकुश लगाया है।(EV battery)

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

EAM

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Toyota Motor : पेंडिंग कार ऑर्डर की डिलीवरी नहीं कर पा रही ये कंपनी, इसके कारों की तगड़ी डिमांड; अब बना तीसरे प्लांट का प्लान…


Back to top button