3 माह की बच्ची का यौन उत्पीड़न करते पकड़ा गया पिता, महिला अदालत ने सुनाई कठोर सजा | newsforum

इरोड | वेल्लीतिरुपुर गांव में एक पिता ने अपनी 3 माह की मासूम बच्ची का यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया था। मामले की सुनवाई के बाद महिला अदालत ने आरोपी पिता को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

 

महिला अदालत की न्यायाधीश मालती ने शुक्रवार को 50 वर्षीय पिता को सजा सुनाते हुए उस पर 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा तमिलनाडु सरकार को बच्ची की मां को 5 लाख रुपए बतौर मुआवजा देने का आदेश भी दिया।

 

आरोप है कि बच्ची की मां जब बाहर गई हुई थी तब उसके पिता ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। इस बीच मां जब वापस लौटी तो उसने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों का 10 साल का बेटा भी है, लेकिन घटना के समय वह भी घर पर नहीं था।

 

महिला तुरंत अपनी बेटी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई और फिर पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button