बिहार-बेगूसराय में कार-ऑटो की टक्कर में पांच की मौत और दो घायल

बेगूसराय.

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के पास एनएच 31 पर हुई। मंगलवार अहले सुबह सात लोग ऑटाे पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की आ रहे थे। रतन चौक पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ऑटो में फंसी लाशों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Back to top button