.

जल्द आने वाला है फॉर्म-16, सैलरीड इंप्लॉईज जरूर जान लें अपने Form 16A, 16B की ये बातें | ITR Alert

ITR Alert : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | Form 16 is an important tax document for salaried professionals. Employees are waiting for this form to file tax returns for the financial year 2022-23. Income tax return has to be filed by July 31, 2023 (ITR Alert).

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : सैलरीड प्रोफेशनल्स के लिए फॉर्म 16 एक अहम टैक्स डॉक्यूमेंट होता है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए टैक्स रिटर्न भरने के लिए इंप्लॉईज़ को इस फॉर्म का इंतजार है। 31 जुलाई, 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होता (ITR Alert) है।

 

ऐसे में जून के पहले से ही आईटीआर भरने का प्रोसेस शुरू हो जाता है। ITR-1 और ITR-4 भी ऑनलाइन और ऑफलाइन अवेलेबल हो चुके हैं, ऐसे में इनके जरिए भी आईटीआर भरा जा सकता है।

 

इस फाइनेंशियल ईयर के लिए फॉर्म 16 15 जून, 2023 तक या उसके बाद से जारी होना शुरू हो सकता है। 15 जून से सारी कंपनियां अपने कर्मचारियों को ये फॉर्म जारी करना शुरू कर देती हैं। अगर अप्रैल-2022 से मार्च- 2023 के बीच में आपका टीडीएस कटा है, तो ये जून के अंत तक भी आ सकता है।

 

आप अपनी कंपनी से इसकी जानकारी ले सकते हैं कि आपका फॉर्म-16 कबतक रिलीज हो सकता (ITR Alert) है। अगर आपने इस दौरान नौकरी बदली है, तो आप अपनी पुरानी कंपनी से भी फॉर्म 16 मांग सकते हैं। आमतौर पर कंपनियां इंप्लॉई को रिलीव करते टाइम ही फॉर्म 16 दे देती हैं।

 

फॉर्म 16 एक पहले से भरा हुआ फॉर्म होता है, जिसमें आपकी सैलरी इनकम, और टीडीएस डिडक्शन वगैरह की जानकारी होती है। आपके इंप्लॉयर से आपकी पूरे साल कितनी सैलरी इनकम हुई है, कितना टीडीएस कटा है, कितनी टैक्स लायबिलिटी बनी है, ये सब बताया जाता (ITR Alert) है।

 

फॉर्म-16 के पार्ट-A में इंप्लॉई का कितना TDS (tax deducted at source) कटा है और डिपॉजिट हुआ है, इसकी जानकारी होती है, इसमें इंप्लॉयर के PAN-TAN की जानकारी भी होती है।

 

इंप्लॉयर TRACES (https://www।tdscpc।gov।in/app/login।xhtml ) के फॉर्म 16 जेनरेट और डाउनलोड कर सकता है। आपको ये पता होना चाहिए कि अगर आपने एक फाइनेंशियल ईयर में नौकरी बदली है तो दोनों इंप्लॉयर से आपको दोनों पीरियड के लिए अलग-अलग पार्ट-A रिलीज किया जाएगा।

 

Form 16 B में चेक कर लें ये डीटेल

 

फॉर्म 16 B में इंप्लॉई की डीटेल इंप्लॉयर की ओर से तैयार की जाती हैं। इसमें सैलरी ब्रेकअप और इनकम टैक्स चैप्टर VI-A के तहत अप्रूव किए गए टैक्स डिडक्शन वगैरह की जानकारी होती है। अगर आपने जॉब चेंज की है तो आपको दोनों कंपनियों से फॉर्म 16 B लेना चाहिए।

 

इन चार बातों का रखें ध्यान

 

जब आपको फॉर्म 16 मिल जाए तो ये जरूर चेक कर लें दोनों ही पार्ट में आपकी सारी जानकारी बिल्कुल सही है।

 

आपका सैलरी ब्रेकअप, टीडीएस डिडक्शन का अमाउंट सही है या नहीं, ये भी चेक कर लें। अगर कोई भी डीटेल गलत छप गई है, तो उसे तुरंत अपने HR या फाइनेंस डिपार्टमेंट से ठीक करवाएं। अगर टीडीएस अमाउंट गलत कट गया है तो आपके पैन पर इंप्लॉयर सही टीडीएस अमाउंट काटकर फिर से रिटर्न प्रोसेस करेगा और फिर आपको अपडेटेड फॉर्म-16 जारी कर देगा।

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

ITR Alert

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

रायपुर एम्स भर्ती नई पदों के लिए आवेदन | AIIMS Raipur Jobs Bharti 2023

 


Back to top button