.

पूर्व CM रमन ने ट्वीट कर दागे सवाल और मांगा राहुल गांधी से जवाब, बोले- 36 में से 10 भी वादे पूरे नहीं हुए। क्यों? l ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रायपुर दौरे के मौके पर प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने  दनादन सवाल दागे हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर कहा कि राज्य सरकार की कुनीतियों, कुप्रबंधन और विश्वासघात के कारण त्रस्त प्रदेश के युवा, महिला, किसान, जवान, मजदूर, बेटियां आपसे कुछ सवाल पूछ रही हैं। उम्मीद है आप उनके जवाब देने की हिम्मत कर पाएंगे।

 

डॉ. रमन ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने का स्वागत करते हुए सीएम भूपेश बघेल को डरपोक कहते हुए तानाशाही पर उतारू होने की बात ट्वीट में कही है। डॉ. रमन ने बारी-बारी कई ट्वीट किए हैं, जिससे प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्वीट में शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, बकाया बोनस सहित विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों की याद दिलाई है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की लापरवाही से पीएम आवास के करीब 8 लाख गरीबों के घर नहीं बन पाएंगे पाने का आरोप लगाते हुए यह पूछा है कि  जिम्मेदार कौन है।

 

उन्होंने @rahulgandhi टेग करते हुए पूछा है कि छत्तीसगढ़ में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है, कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान किया गया, सनातनियों को परेशान किया जा रहा है। यह सब आपके इशारे पर हो रहा है क्या?

 

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ढाई-ढाई साल के आपके फार्मूले के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में 3 साल से नौटंकी चल रही है। पूरा प्रदेश परेशान है, क्या इसका हल कर प्रदेशवासियों को राहत देंगे

 

डॉ रमन सिंह ने @rahulgandhi जी! टेग कर ये सवाल पूछा

 

● @rahulgandhi जी! आपने ही कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया था। शराबबंदी, नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता, बकाया बोनस जैसे कई वादे किए थे लेकिन अब तक 36 में से 10 भी वादे पूरे नहीं हुए। क्यों? क्या कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ छल और धोखा नहीं किया।

 

 

●भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना डर कि उन्हें घर से ही पुलिस उठा ले गई। @rahulgandhi जी आपके मुख्यमंत्री डरपोक हैं, इसलिए तानाशाही पर उतारू हैं। याद रखें! भाजपा संघर्ष और बलिदान देने वाली पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता तुम्हारी बुझदिल हरकतों से डरने वाले नहीं है। सब याद रखा जाए।

 

● 3 साल में 51000 करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर सरकारी संस्थाओं को गिरवी रखकर क्या छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबाना चाहते हैं।

 

● सेंड, लैंड, लिकर हर तरह के माफिया छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं, अपराध गढ़ बनता जा रहा है प्रदेश, सरकार उन्हें संरक्षण क्यों दे रही है।

 

● छत्तीसगढ़ में हर विभाग में भ्रष्टाचार है, बिना कमीशन काम नहीं होता। क्या छत्तीसगढ़ को लूटने ही सरकार में आये हैं? करप्शन, कमीशन और क्राइम यही कांग्रेस सरकार की पहचान बन गई है, क्या आप ऐसा ही छत्तीसगढ़ बनाना चाहते ।

 

● भूपेश सरकार की लापरवाही से पीएम आवास के करीब 8 लाख, गरीबों के घर नहीं बन पाएंगे, जिम्मेदार कौन है? गरीबों की छत छीनने वाले मुख्यमंत्री को पद पर रहने देंगे।

 

● छत्तीसगढ़ में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है, कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान किया गया, सनातनियों को परेशान किया जा रहा है। यह सब आपके इशारे पर हो रहा है क्या।

 

● भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना डर कि उन्हें घर से ही पुलिस उठा ले गई। @rahulgandhi जी आपके मुख्यमंत्री डरपोक हैं, इसलिए तानाशाही पर उतारू हैं। याद रखें! भाजपा संघर्ष और बलिदान देने वाली पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता तुम्हारी बुझदिल हरकतों से डरने वाले नहीं है। सब याद रखा जाए।

 

● आपने कहा था युवाओं और किसानों के लिए आपका मुख्यमंत्री 18 घंटे काम करेगा, वरना आप उसे हटा देंगे, तो सुनिए अब तक न एक भी युवा को नौकरी मिली है और 500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है क्या आप अपने सीएम को हटाने की हिम्मत दिखा पाएंगे।

 

● ढाई-ढाई साल के आपके फार्मूले के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में 3 साल से नौटंकी चल रही है। पूरा प्रदेश परेशान है, क्या इसका हल कर प्रदेशवासियों को राहत देंगे??गा। ??थे??? गा।?छे ?  ? 63  र प्रदेशवासियों को राहत देंगे?


Back to top button