.

लोबान का होता है विशेष महत्व, इसके उपाय और टोटके लाइफ में चल रही परेशानियों के लिए है बेहद लाभकारी | Frankincense Remedies

Frankincense Remedies : Tools | Giving incense while worshiping is an ancient tradition. Frankincense has special importance in Hinduism. Frankincense is used in things ranging from worship to tantra mantra. Along with this, frankincense is also considered to be a changer of bad luck and by its use even negative energy cannot enter. Frankincense is known as Navdurga dhoop in English and it is specially used in the worship of Maa Durga.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : पूजा पाठ करते समय धूप देना एक प्राचीन परंपरा है। लोबान का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ से लेकर तंत्र मंत्र की चीजों में लोबान का प्रयोग किया जाता है। साथ ही लोबान दुर्भाग्य को बदलने वाला भी माना जाता है और इसके प्रयोग से नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर पाती। लोबान को अंग्रेजी में Navdurga dhoop के नाम से जाना जाता है और मां दुर्गा की पूजा में इसका विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। (Frankincense Remedie)

 

तंत्र शास्त्र में लोबान का महत्व बताते हुए कुछ उपाय और टोटके भी बताए गए हैं। लोबान का प्रयोग करने से ना केवल जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है बल्कि धन धान्य में वृद्धि होती है और नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं। आइए जानते हैं लोबान के उपाय और टोटके के बारे में…

 

इस उपाय से तंत्र मंत्र से मिलती है मुक्ति :

 

तंत्र शास्त्र के अनुसार, नजर दोष और तंत्र मंत्र से बचने के लिए लोबान, पीली सरसों और गुग्गुल को गाय के घी में मिला लें। फिर सायंकाल के समय कंडा जलाकर यह सभी चीजें उस पर डाल दें और उसका धुंआ पूरे घर में फैला दें। ऐसा आप लगातार 21 दिनों तक करें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। (Frankincense Remedie)

 

इस उपाय से बना रहता है आपसी प्रेम :

 

नौकरी व व्यापार में उन्नति के लिए गुरुवार और रविवार के दिन कार्यस्थल पर कंडे को जला दें और उस पर लोबान, गुड़ और देसी घी डाल दें। साथ ही थोड़े से पके हुए चावल भी कंडे पर रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं। साथ ही धन समृद्धि के भी योग बनना शुरू हो जाते हैं। (Frankincense Remedie)

 

इस उपाय से धन संबंधित समस्या होगी खत्म :

 

धन संबंधित समस्या और बुरा साया से मुक्ति के लिए मिट्टी के बर्तन में जले कंडे पर लोबान, केसर, जावित्री को पीसकर जला लें। ऐसा आप लगातार 21 दिन तक सुबह शाम हर रोज करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और भाग्य का दरवाजा भी खुलता है। साथ ही नकारात्मक चीजों से भी आजादी मिलती है। (Frankincense Remedie)

 

इस उपाय से धन धान्य में होती है वृद्धि :

 

शनिवार के दिन लोबान की धूनी से हवन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में हमेशा देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है और धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही लोबान की धूनी से हवन करने पर वास्तु दोष भी दूर होता है और आर्थिक कष्ट भी दूर होते हैं। (Frankincense Remedie)

 

 

डिसक्लेमर:

 

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Frankincense Remedies

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

नसों की मजबूती के लिए खाएं ये चीजें, शरीर में तेजी से होगा खून का संचार | Health Tips

 


Back to top button