.

twitter में आ गया Android यूजर्स के लिए whatsapp बटन, जानें कैसे करेगा काम | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [ गैजेट्स बुलेटिन] | micro blogging website twitter लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसकी मदद से मेसेजिंग प्लेटफॉर्म whatsapp में twitte शेयर करना आसान हो जाएगा। यूजर्स को अब twitter के नीचे एक नया व्हाट्सऐप बटन दिखाया जाएगा और कंपनी ने खुद इसके बारे में जानकारी दी है।

 

नया फीचर अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स को दिखाया जा रहा है और भारत में ही टेस्ट किया जा रहा है। ट्वीट में सबसे नीचे दिखाए जा रहे व्हाट्सऐप बटन पर टैप कर यूजर्स को ट्वीट उनके कॉन्टैक्ट्स के साथ या फिर किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर करने का विकल्प मिलेगा।

 

मौजूदा शेयर बटन की जगह लेगा नया बटन

 

नया व्हाट्सऐप शेयर बटन एंड्रॉयड यूजर्स को वहां दिखाया जाएगा, जहां अभी सभी ट्वीट्स के नीचे शेयर बटन नजर आता है। अभी शेयर बटन पर टैप करने के बाद यूजर्स को कई शेयरिंग विकल्प दिखते हैं। इनमें शेयरिंग वाया डायरेक्ट मेसेजिंग, कॉपी लिंक फॉर ट्वीट, ट्वीट एंबेड करने, बुकमार्क करने या फिर इसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करने का विकल्प देते हैं।

 

 

 

कंपनी ने आधिकारिक ट्वीट में दी जानकारी

 

प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक ट्वीट में नए फीचर की जानकारी दी है और यूजर्स से इसपर फीडबैक मांगा है। ट्विटर इंडिया हैंडल ने ट्वीट में लिखा, ‘आपमें से कुछ लोगों को एक व्हाट्सऐप शेयर आइकन दिख रहा होगा और अगर ऐसा है, तो अपनी राय जरूर बताएं कि आपको यह फीचर कैसा लगा।” यह एक्सपेरिमेंटल फीचर कंपनी खास तौर से केवल भारत में रोलआउट कर रही है।

 

इसलिए किया गया व्हाट्सऐप का इंटीग्रेशन

 

व्हाट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा ऐक्टिव यूजर्स हैं और भारत में यह सबसे लोकप्रिय चैटिंग ऐप्स में शामिल है। मेटा की ओनरशिप वाली इस ऐप के ढेरों भारतीय यूजर्स हैं और भारत में ट्विटर ट्रेंड्स से जुड़ी चर्चा व्हाट्सऐप पर करने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इस फीचर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है, जिसके बाद इसे iOS वर्जन में भी रोलआउट किया जाएगा।

 

 

महाराज की 20 हजार करोड़ की संपत्ति पर 30 साल की कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button