Giroudpuri : गिरौदपुरी धाम के पवित्र स्थल पर जोड़ा जैतखाम स्थापित करने की तैयारी कर रहा प्रशासन, समाज प्रमुखों ने कहा- पहले अपराधियों को करें गिरफ्तार….

Giroudpuri :

 

Giroudpuri : बलौदा बाजार | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार अंतर्गत कसडोल ब्लाक के ग्राम महकोनी पहाड़ स्थित प्राचीन अमर गुफा के सामने स्थित जोड़ा जैतखाम तथा नीचे में गड़े जैतखाम को आरी से काटकर गिरा दिए जाने से तनाव का माहौल है। सतनामी समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। समाज के तीखे आक्रोश को देखते हुए प्रशासन द्वारा पवित्र स्थल पर फिर से जोड़ा जैतखाम लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा लकड़ी लाकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। हालांकि समाज प्रमुखों ने अपराधियों के पकड़े जाने के बाद स्थापना किए जाने की बात कही है। (Giroudpuri)

बता दें कि बलौदा बाजार जिला अंतर्गत सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से लगा हुआ लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर ग्राम के पास पहाड़ी पर गुरु अमरदास गुफा स्थित है। जहां गुरु गद्दी एवं जोड़ा जैतखाम का स्थापना की गई है। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा की जाती है। इसकी स्थापना लगभग 20 वर्ष पूर्व की गई थी। जिसे बाधिन गुफा के नाम से भी जाना जाता है। गिरौदपुरी मेले के समय यहां गुरु द्वारा पालों चढ़ाया जाता है। (Giroudpuri)

उक्त अमर गुफा में स्थापित जैतखाम को असामाजिक एवं जातिवादी मानसिकता के व्यक्तियों द्वारा 15-16 मई को रात्रि में सुनियोजित ढंग से आरी से जैतखाम को काटा गया है। वहीं गुफा में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाएं गए लोहे के गेट को तोड दिया गया है। सुबह पुजारी जब पूजा करने अमर गुफा गए तब घटना की जानकारी हुई।(Giroudpuri)

घटना की जानकारी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में जंगल की आग की तरह फैल गई। सतनामी समाज जिला बलौदा बाजार के प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर बलौदाबाजार एवं पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार से मुलाकात कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। (Giroudpuri)

वहीं प्रगतिशील छग सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने गिरौदपुरी धाम जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, गिरौदपुरी के आसपास क्षेत्र को नशा एवं मांस-मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने सहित अमर दास गुफा में जैतखाम का ससम्मान विधिवत स्थापना कराने, समाज के ऊपर लगातार हो रहे अन्याय अत्याचार के मामले पर अंकुश लगाने सहित अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया।(Giroudpuri)

सामाजिक प्रतिनिधि मंडल को पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस प्रकरण में अपराध दर्ज कर टीम गठित कर पतासाजी किया जा रहा है अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रगतिशील छग सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल गिरौदपुरी धाम पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया एवं पुलिस के आला अधिकारियों से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी हासिल किया। घटना को लेकर आंदोलनकारियों से चर्चा कर आंदोलन को समर्थन दिए।(Giroudpuri)

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से डॉ सनम जांगड़े पूर्व विधायक, संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी, जिला सचिव दीपक घृतलहरे, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुखनंदन बघेल, जिला सहसचिव सुशील बंजारे, शांति पात्रे, नरोत्तम बघेल अध्यक्ष उत्थान समिति ब्लाक अध्यक्ष गणेश बघेल, सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम पी डी जहरीले, शत्रुहन बंजारे, संतोष सोनवानी भूवनेश्वर डहरिया, देवेन्द्र पात्रे, निक्कू टंडन उमेना डहरिया, विजय बांधे, धर्मेन्द्र खुंटे मैनेजर डहरिया, अजय सांडे, रायपुर से पृथ्वी राज बघेल, अशोक बंजारे, जितेन्द्र चेलक, मुंगेली से अनिल प्रबल और साथी अतिक के सोनवानी सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।(Giroudpuri)

आंदोलन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें, गुरु ढालदास, गुरुमाता कौशल, प्रदेश सतनामी समाज से सुशील जांगड़े, किशोर नवरंगे, राजकुमार सतनामी सहित भीम आर्मी भीम रेजिमेंट व समाज के प्रमुख संगठन के लोग उपस्थित रहे।(Giroudpuri)

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button