Giroudpuri Dham : गिरौदपुरी में जैतखाम काटे जाने के विरोध में प्रगतिशील छग सतनामी समाज ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी….

Giroudpuri Dham :

Giroudpuri Dham : बलौदा बाजार | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : गिरौदपुरी में जैतखाम काटे जाने के विरुद्ध प्रगतिशील छग सतनामी समाज के पदाधिकारियों व समाज प्रमुखों द्वारा एफआईआर दर्ज करा अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। प्रगतिशील छग सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से समय गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। (Giroudpuri Dham)

बता दें कि संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम स्थित अमर गुफा में जोड़ा जैतखाम को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काटकर फेंक दिया गया है। आसामाजिक तत्वों के इस कृत्य से सतनामी सामाज में खासा आक्रोश है। इस पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रगतिशील छग सतनामी समाज के बैनर तले समाज प्रमुखों द्वारा अपराध दर्ज कराते हुए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को मांगों का ज्ञापन सौंपा है।(Giroudpuri Dham)

ज्ञापन के माध्यम से प्रगतिशील छग सतनामी समाज ने बताया है कि ग्राम गिरौदपुरी धाम में अमर गुफा ग्राम महकोनी मंदिर परिसर पर जैतखाम व मंदिर है। जिसमें प्रतिदिन पुजारी द्वारा सुबह एवं शाम को पूजा किया जाता है। वहां दिनांक 16/05/2024 को सुबह मंदिर परिसर से अमर गुफा महाकोनी पूजा करने के लिए गए पुजारी ने अमर गुफा के सामने स्थित तीन जैतखाम एवं अमर गुफा के लोहे के गेट टूटा हुआ पाया। और देखा कि जैतखाम को आरी से काटकर गिरा दिया गया है। जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र को क्षतिग्रस्त कर सतनामी समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। जिससे सतनामी समाज आहत है।(Giroudpuri Dham)

अतः श्रीमान पुलिस अधीक्षक से निवेदन है कि अतिशीघ्र असामाजिक तत्व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिराफ्तार कर कार्यवाही करने की कृपा करेंगे। तथा उक्त स्थान पर मंदिर व जैतखाम का पुनः निर्माण किया जावे।(Giroudpuri Dham)

 

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन देखें:

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button