Giroudpuri : गिरौदपुरी धाम में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सतनामी समाज ने खोला मोर्चा…
Giroudpuri :
Giroudpuri : बलौदाबाजार | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार अंतर्गत कसडोल ब्लाक के ग्राम महकोनी के पहाड़ में स्थित प्राचीन अमर गुफा के सामने लकड़ी के जोड़ा जैतखाम तथा नीचे में गड़े जैतखाम को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आरी से काट कर गिरा दिए जाने व लोहे के बने गेट को उखाड़ कर तितर-बितर कर दिए जाने को लेकर सतनामी समाज में खासा आक्रोश है। (Giroudpuri)
Giroudpuri : उक्त कृत्य को लेकर सतनामी समाज के बच्चे, युवा व बुजुर्ग लामबंद होने लगे हैं। जोड़ा जैतखाम तथा नीचे में गड़े जैतखाम व लोहे के बने गेट को उखाड़े जाने को लेकर समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सतनामी समाज ने पुलिस चौकी गिरौदपुरी के सामने मुख्य मंदिर मार्ग में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। (Giroudpuri)
Giroudpuri : सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज के लोगों में प्रमुख रूप से सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब के बड़े सुपुत्र ढाल दास साहेब जी, बिलाईगढ़ विधायक कवित प्रण लहरे जी, गुरु माता कौसल्या जी, भीम रेजीमेंट जिलाध्यक्ष धालेन्द्र डहरिया, जिला बेमेतरा भीम रेजीमेंट जिलाध्यक्ष अविनाश घृतलहारे, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार धर्मेन्द्र रात्रे, (Giroudpuri)
सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर डहरिया, भीम क्रांति वीर प्रदेश अध्यक्ष किशोर नवरंगे, सन्दीप कोशले जिला उपाध्यक्ष भीम क्रान्ति वीर, सुशील जांगड़े, मोहन लाल पुरैना, चंद्र शेखर सांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।(Giroudpuri)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।









