.

गूगल पे अमेरिका में बंद होने जा रहा है 2024 में, जानिए वॉलेट से पैसे निकालने के तरीके

2022 में Google Wallet आने के साथ ही 'GPay' ऐप हर यूजर की पहली पसंद बन गई थी। अब कंपनी ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका में पुरानी गूगल पे ऐप को बंद करने का फैसला लिया गया है। यानी अब इसका पुराना वर्जन वर्क नहीं करेगा। एंड्रॉयड होमस्क्रीन पर नजर आने वाली 'GPay' ऐप पुराना वर्जन है जो पेमेंट और फाइनेंस के लिए यूज की जाती थी।

ऐप को लोगों के साथ बेहतर रिलेशनशिप और बिजनेस स्थापित करने के लिए लॉन्च किया गया था। इससे परचेज़ हिस्ट्री की भी जानकारी हासिल हो सकती थी। इसकी मदद से यूजर्स को खर्च कंट्रोल करने में मदद करना था। रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका में GPay 4 जून 2024 से वर्क करना बंद कर देगा। हालांकि भारत और सिंगापुर के यूजर्स को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दोनों ही जगह पर GPay पूरी तरह वर्क करता रहेगा।

गूगल का कहना है कि वह यहां के यूजर्स को समय समय पर अपडेट भी देता रहेगा। यानी यहां के यूजर्स के लिए ये ऐप बंद होने नहीं जा रही है। लेकिन अमेरिका को लेकर गूगल की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। अब ऐप बंद होने जा रही है तोगूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दी है। इसकी मदद से ही आप पैसे भेज सकते हैं या रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अमेरिका में ज्यादा यूजर्स इसी का सहारा लेते थे।

कैसे कर सकते हैं मनी ट्रांसफर-

भारत के यूजर्स के लिए ये ऐप पूरी तरह वर्क करेगी। लेकिन अमेरिका में रहने वाले यूजर्स को इससे बैलेंस ट्रांसफर करना होगा। ऐप की मदद से भी अमेरिका में फिलहाल बैलेंस ट्रांसफर हो सकेगा। लेकिन कुछ यूजर्स के लिए अमेरिका में ये ऐप फिलहाल काम नहीं कर रही है तो वह इसके लिए वेबसाइट का भी सहारा ले सकते हैं।


Back to top button