.

Health tips: धनिया पत्ती के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप! सर्दियों में हरा धनिया खाने से होते है ये 6 जबरदस्त फायदे… Green Coriander Benefits

Health tips: Green Coriander Benefits :

 

Health tips: Green Coriander Benefits : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : सर्दी हो या गर्मी हरा धनिया दोनों ही मौसम में काफी इस्तेमाल होता हैं। हरा धनिया भोजन के स्वाद को बढ़ाता हैं। इसे सब्जी में डालने के साथ-साथ आटे, चटपटी चटनी या परांठे में भी मिलाकर खाया जा सकता है, जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद भी किया जाता हैं। हरे धनिये में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हरा धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। हरा धनिया खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती हैं। इसको खाने से संक्रमण से बचाव और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। (Green Coriander Benefits)

 

पोषक तत्वों से भरा हरा धनिया

 

हरे धनिये की पत्तियों में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन डी जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। (Green Coriander Benefits)

 

पाचन तंत्र को रखता है ठीक

 

हरे धनिये की पत्तियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। इसे डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र ठीक रहता हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और अपच, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से भी राहत दिलाता हैं। सर्दियों में हरा धनिया खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। (Green Coriander Benefits)

 

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

 

हरा धनिया ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता हैं। डाइबिटीज के मरीजों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं होता हैं। इसको खाने से डायबिटीज होने का खतरा भी कम होता हैं। डाइबिटीज के मरीजों को रोजाना हरा धनिया खाना चाहिए। ऐसा करने से खून में इन्सुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता हैं। (Green Coriander Benefits)

 

हार्ट को रखता है स्वस्थ

 

धनिया के पत्ते सेहत के साथ हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ऐसे में हरा धनिया हार्ट से जुड़ी समस्याओं और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता हैं। (Green Coriander Benefits)

 

बढ़ाता है इम्यूनिटी को

 

हरा धनिया इम्यूनिटी को मजबूत बनाता हैं। सर्दियों में मौसमी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर धनिया की पत्तियों का सेवन किया जा सकता हैं। हरे धनिये में विटामिन सी मौजूद होता है जो मौसमी संक्रमण को कम करने में मदद करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखता हैं। (Green Coriander Benefits)

 

बढ़ाता है आंखों की रोशनी

 

हमारी आंखें लगातार पूरा दिन टीवी, मोबाइल फोन और लैपटॉप की स्क्रीन पर टिकी होती हैं। जिससे हमारी आंखें गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं। लेकिन, हरा धनिया आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके अलावा, आंखों में खुजली और जलन को खत्म करने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है और आंखों में दर्द की समस्या भी दूर होती हैं। (Green Coriander Benefits)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Green Coriander Benefits

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

नए लुक के साथ नजर आई टोयोटा की ये धांसू 7 सीटर कार, धांसू फीचर्स और सस्ती कीमत के साथ आज ही खरीदे… Toyota New Car


Back to top button