Haryana News : धार्मिक यात्रा पर निकले 60 टूरिस्टों को लेकर जा रही चलती बस में लगी भीषण आग, 10 यात्री जिंदा जले, 24 की हालत गंभीर, सभी रिश्तेदार….

Haryana News :

 

  • देखते ही देखते राख हुई चलती बस

  • गूंजी चीखें, कुछ ही सेकंड में हुईं शांत

 

Haryana News : नूंह | [हरियाणा बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : हरियाणा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हिरियाणा के नूंह में टूरिस्ट बस आग की चपेट में आ गई। इस घटना में बस के अंदर बैठे 10 टूरिस्ट की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं 24 टूरिस्ट गंभीर रूप से जल गए हैं। हादसे के समय बस के अंदर 60 टूरिस्ट सवार थे। मौके पर पुलिस और अफसरों की टीम पहुंची है। झुलसे टूरिस्टों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सभी टूरिस्ट आपस में रिश्तेदार थे और धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे लुधियाना और होशियारपुर के रहने वाले थे। (Haryana News)

 

नूंह बस हादसे के समय बस में करीब 60 लोग सवार थे। आठ यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। कई गंभीर रूप से घायल हैं। मारे गए सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अफसरों ने कहा कि मामले की जांच जारी है।(Haryana News)

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा देर रात लगभग डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बस में आग लगी। बस में सवार यात्री उत्तर प्रदेश के मथुरा- वृन्दावन से दर्शन करने गए थे और वहीं से वापस पंजाब-हरियाणा की तरफ लौट रहे थे।(Haryana News)

देखते ही देखते जलकर राख हुई बस

 

बस कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस पर थी। रात का समय था और ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था। बस में आग कैसे और किस समय लगी उसे जानकारी नहीं हुई। कुछ ही पल में बस ने भयावह आग पकड़ ली।(Haryana News)

 

यात्रियों की गूंजी चीखें, कुछ ही सेकंड में हुईं शांत

 

देर रात होने के कारण जयादा लोग हाइवे या आसपास मौजूद नहीं थे, लेकिन जिसकी भी नजर पड़ी, वह घबरा गया। कई लोगों ने घटना के वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में जलती बस के अलावा लोगों के चीखने की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।(Haryana News)

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button