बच्चों को बिना वैक्सीन लगाए स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया सर्टिफिकेट, जांच के लिए टीम गठित l ऑनलाइन बुलेटिन

इंदौर l (मध्य प्रदेश बुलेटिन) l शहर में बच्चों के वैक्सीनेशन में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। 15 बच्चों को बिना वैक्सीन लगे स्वास्थ विभाग की वेबसाइट से वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से की, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए है।

 

मामला इंदौर के बड़ा गणपति स्थित सुभाष स्कूल का है, जहां 15 बच्चों को बिना वैक्सीन लगे सर्टिफिकेट जारी हो गया। मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को तब लगी जब रजिस्टर से वेबसाइट पर जारी हुए सर्टिफिकेट का मिलान किया गया। मामले में स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की है। स्वास्थ विभाग ने तत्काल टीम का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

 

मुख्य टीकाकरण अधिकारी के अनुसार यूजर आईडी पासवर्ड स्कूल प्रबंधन को जारी किया था, जिसे किसी के द्वारा 11 लड़के और 4 लड़कियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए। वे बच्चे स्कूल वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचे थे। स्कूल की यूजर आईडी और पासवर्ड तो फिलहाल ब्लॉक कर दिया गया है।

 

मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात मुख्य टीकाकरण अधिकारी द्वारा की गई। इंदौर में बच्चों के टीकाकरण में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है फिलहाल पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग जांच की बात कर रहा है।

 

जांच के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई स्वास्थ विभाग द्वारा की जाएगी।


Back to top button