.

Hero Maestro : भारती में स्प्लेंडर मचा रहा धूम, लेकिन विदेशियों को भा गया हीरो का ये शानदार स्कूटर; तगड़ी डिमांड से एक्सपोर्ट में बना नंबर-1 ….

Hero Maestro

 

नई दिल्ली | [ऑटो बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : Hero Maestro : भारतीय बाजार में हीरो की माइलेज बाइक स्प्लेंडर और एचएफ डिलक्स तहलका मचा रही हैं। इन दोनों बाइक ने मिलकर 78 फीसद मार्केट पर कब्जा जमा लिया है। दोनों की तगड़ी डिमांड है। लेकिन, जब देश के बाहर कंपनी के टू-व्हीलर की डिमांड की बात हो तो यहां हीरो के एक स्कूटर का कब्जा है। जी हां, (Hero Maestro) कंपनी का एक स्कूटर विदेशियों के दिलों पर राज कर रहा है। यही वजह है कि सितंबर 2023 में कंपनी के एक्सपोर्ट में इस स्कूटर ने नंबर-1 स्थान हासिल किया है। हम हीरो मेस्ट्रो की बात कर रहे हैं, जिसने पिछले महीने एक्सपोर्ट में काफी तगड़ी ग्रोथ हासिल की है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।(Hero Maestro)

 

हीरो मेस्ट्रो के निर्यात में 557.50% की वृद्धि

 

हीरो मोटोकॉर्प के निर्यात में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। कंपनी ने कुल 16,709 यूनिट्स का निर्यात किया, जो सितंबर 2022 की तुलना में 35.96% की महत्वपूर्ण वृद्धि है। हीरो के निर्यात में मेस्ट्रो ने 3,945 यूनिट्स के साथ एक्सपोर्ट सेगमेंट का नेतृत्व किया। इतना ही नहीं हीरो मेस्ट्रो ने निर्यात में साल-दर-साल आधार पर 557.50% की वृद्धि भी दर्ज की है। हंक और एक्सपल्स 200 ने क्रमशः 72.73% और 86.10% की वृद्धि दर्ज की। हालांकि, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर, स्प्लेंडर, पैशन, प्लेजर और डेस्टिनी मॉडल के निर्यात में गिरावट देखी गई। (Hero Maestro)

 

देश और विदेश में हीरो एक प्रमुख प्लेयर

 

सितंबर 2023 में हीरो मोटोकॉर्प का बिक्री प्रदर्शन घरेलू बाजार में सकारात्मक रहा। निर्यात में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई। हीरो स्प्लेंडर की घरेलू बिक्री और निर्यात सेगमेंट में निरंतर बढ़ती ही जा रही है। बाजार में बदलाव से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय और वैश्विक दोपहिया उद्योग में हीरो एक प्रमुख प्लेयर बना हुआ है।(Hero Maestro)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Hero Maestro Exports

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Next Gen Toyota Fortuner and Volkswagen Tayron : 2024 से कंपनी नॉर्वे में नहीं बेचेगी पेट्रोल-डीजल कारें, ऐसा करने वाला पहला यूरोपीय देश बना…


Back to top button