.

How Much Coconut Water Per Day Is Safe: एक दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से समझें…

How Much Coconut Water Per Day Is Safe:

 

How Much Coconut Water Per Day Is Safe: नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : गर्मियों में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. इस दौरान हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए गर्मियों में हल्की चीजें खाने की सलाह दी जाती है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन भी एक बहुत ही आम समस्या है। ऐसे में अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। (How Much Coconut Water Per Day Is Safe) इस मौसम में कई लोग नारियल पानी पीना भी पसंद करते हैं. कुछ लोगों के लिए नारियल पानी उनके दैनिक आहार का हिस्सा है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कितना नारियल पानी पीना सुरक्षित है? क्या ज्यादा नारियल पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की डॉ. एकता सिंहवाल (M.sc Dietician) की सलाह।

 

How Much Coconut Water Should Consume In a Day रोज कितना नारियल पानी पीना सुरक्षित है?

 

नारियल पानी पीने से आपको कई लाभ मिलते हैं। यहबॉडी को हाइड्रेट और एक्टिव रखने में मदद करता है। साथ ही, इससे थकावट और कमजोरी भी दूर होती है। लेकिन अगर आप रोज नारियल पानी पीते हैं, तो आपको इसकी मात्रा को ध्यान में रखकर इसका सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से सेवन करने के लिए 1 से 2 कप नारियल पानी पीना सुरक्षित है। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो कभी-कभी आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना भी सेवन को नुकसान कर सकता है। (How Much Coconut Water Per Day Is Safe)

 

Side Effects of Coconut Water – ज्यादा नारियल पानी पीने के नुकसान

 

Increase Risk of Diarrhoea – डायरिया होने का खतरा

 

नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से डायरिया होने का खतरा हो सकता है। अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है, जिसके ज्यादा सेवन से आपको ठंड लग सकती है।

 

Weight Gain- वजन बढ़ सकता है

 

अगर आप ज्यादा मात्रा में नारियल पानी रोज पीते हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है, लेकिन रोज इसके सेवन से बॉडी में कैलोरी का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसके कारण शरीर के लिए नारियल पानी पचाना मुश्किल हो सकता है, जो फैट के रूप से शरीर में जम सकता है।(How Much Coconut Water Per Day Is Safe)

 

Increase Potassium Level -पोटेशियम लेवल बढ़ सकता है

 

जिन लोगों कोकिडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। नारियल पानी में पोटेशियम अधिक होता है। अगर आप रोज इसका सेवन करते हैं, तो किडनी के लिए पोटेशियम फिल्टर करना मुश्किल हो सकता है। (How Much Coconut Water Per Day Is Safe)

 

Imbalance Electrolytes Level – इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल असंतुलित होना

 

हमारे शरीर में एक लिमिट में इलेक्ट्रोलाइट्स होना जरूरी है। लेकिन अगर आप रोज ज्यादा मात्रा में नारियल पानी लेंगे, तो इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल असंतुलित हो सकता है। इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी या हार्ट बीट असंतुलित होने की समस्या हो सकती है।

 

अगर आप किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। (How Much Coconut Water Per Day Is Safe)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

How Much Coconut Water Per Day Is Safe

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button