.

मोबाइल नहीं मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, फिर नाक जेब में रखकर भागा, जाने पीड़िता का दर्द | Husband Cut off Wife’s Nose

Husband Cut off Wife’s Nose : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | A shocking case has come to light from Mitauli area of Lakhimpur Kheri. Here Vikram, a resident of village Banstali got angry and cut off the nose of his wife Seema Devi and ran away. The woman was brought to the hospital in critical condition. It was told that the woman had come to save her four-year-old daughter from her husband’s assault. On the complaint of the victim, the police have registered a case against the accused husband. Seema Devi, who lives in Banstali, told the police in Tahrir that she was at home with her husband and children at around eight o’clock on Friday night. Four-year-old daughter Shobhi was looking at the mobile. Husband was asking for mobile.(Husband Cut off Wife’s Nose)

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : हैरान कर देने वाला मामला लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ गांव बांसताली निवासी विक्रम ने गुस्से में आकर मुंह से पत्नी सीमा देवी की नाक काट ली और भाग गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। बताया गया कि महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को पति की मारपीट से बचाने पहुंची थी। (Husband Cut off Wife’s Nose)

 

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसताली में रहने वाली सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पति और बच्चों के साथ घर में थी। चार वर्षीय बेटी शोभी मोबाइल देख रही थी। पति मोबाइल मांग रहा था। (Husband Cut off Wife’s Nose)

 

मोबाइल न मिलने पर विक्रम नाराज हो गया और बेटी को पीटने लगा। सीमा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगा। आरोप है कि विक्रम ने सीमा की नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह सीमा अपने माता-पिता के साथ मितौली थाने पहुंची और तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (Husband Cut off Wife’s Nose)

 

आए दिन होती थी मारपीट

 

पीड़िता ने बताया कि शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही विक्रम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर विक्रम आए दिन उसे मारता पीटता है। कई बार नशे की हालत में मारपीट की। यह भी बताया कि उसका पति उसके संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने का बहाना बनाकर परेशान किया करता है। कई बार सुलह समझौता भी कराया गया। (Husband Cut off Wife’s Nose)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Husband Cut off Wife's Nose

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

समुद्र से अचानक बाहर आई विशालकाय व्हेल, फिर जो दिखा…- देखें वीडियो… | Giant Whale Caught on Camera

 


Back to top button