.

पति ने जबरदस्ती मनानी चाही सुहागरात तो नाराज दुल्हन ने दांतों से काटा प्राइवेट पार्ट, नकदी समेटकर भागी l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली l (नेशनल बुलेटिन) l नई-नवेली दुल्हन कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से मना करती रही तो दूल्हा कुछ दिनों तक उसकी बात मानता रहा लेकिन जब एक दिन पति ने जबरन पत्नी से सुहागरात मानना चाहा तो पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट दिया। यह हैरान कर देने वाला वाकया उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। शख्स की शादी 27 जनवरी को हुई थी।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से पीड़ित शख्‍स बिस्तर पर ही कराहने लगा और दूसरे कमरे में चला गया। इस बात का फायदा उठाकर नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

 

पत्नी ने सुहागरात के दिन भी कर दिया था मना

 

पीड़ित शख्‍स ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्‍याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्‍ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया।

 

जबरन मनानी चाही सुहागरात तो उठाया ये कदम

 

पति का कहना है कि उनकी पत्‍नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्‍हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश करते हुए शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट लिया।

 

दुल्‍हन ने लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

 

पुलिस को शक है कि लुटेरी दुल्‍हन ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। पति की शिकायत के आधार पर स्‍थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अब आरोपी लुटेरी दुल्‍हन का पता लगाया जा रहा है।


Back to top button