.

त्‍वचा की चमक रखनी है बरकरार तो रोजाना खाएं अनार

अनार कई पौष्टिक गुणों से भरपूर बेहतरीन फल है। इसमें बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ कील-मुंहासों तक को ठीक करने की क्षमता है। इसका निश्चित मात्रा में रस पीने से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही इसके प्रयोग से बालों को भी कई प्रकार से लाभ होता है। यह तो आप जान ही गए हैं कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी के गुण होते हैं। इस लिहाज से यह त्वचा के लिए गुणकारी है।

-अनार कोलेजन (प्रोटीन) के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा पर समय से पहले झुर्रियों को आने से रोक सकता है।

-साथ ही कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से निपटने में भी कारगर साबित हो सकता है।

-अनार का रस बेहतरीन क्लींजर का भी काम कर सकता है। आप अनार के रस में रूई डुबोकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर चेहरे पर कम हो जाएगा। साथ ही डेड स्किन सेल्स भी खत्म हो सकते हैं।

-अगर आप अनार के रस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाते हैं, तो त्वचा मुलायम और सुंदर नजर आएगी।

-त्वचा रूखी हो या तैलीय, अनार हर लिहाज से फायदेमंद है। यह त्वचा की गहराई में जाकर जरूरी मॉइस्चराइजर प्रदान कर सकता है।

-अगर कोई कील-मुंहासों से पीड़ित हैं, तो अनार के दानों को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिल सकता है।

-अगर किसी के चेहरे पर सूजन जैसी कोई समस्या हैं, तो इस अवस्था में भी अनार मदद करने में सक्षम है। सूजन से राहत पाने के लिए अनार के बीज के तेल को त्वचा पर लगाया जा सकता है।

-चेहरे की रंगत को निखारने और टैन को दूर करने के लिए अनार के दानों को पपीते के टुकड़ों के साथ मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों में ही असर नजर आने लगेगा।

-अनार का रस टोनर की तरह भी काम करता है। यह त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर खूबसूरती को बनाए रख सकता है।


Back to top button