.

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर,अभी इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल | School Holiday In November 2023

School Holiday In November 2023 : Online Bulletin

 

School Holiday In November 2023 : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नंवबर में त्यौहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते कई दिन स्कूल बंद रहने वाले है। इसमें गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा समेत कई त्यौहारों की छुट्टियां शामिल रहेंगी। छुट्टियों की लिस्ट और दिनों की संख्या अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

 

यूपी-बिहार-दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

 

उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर बंद रखा जाएगा 15 नवंबर को भाई दूज , 19 नवंबर को छठ पूजा ,24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में 14 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा है कि परिषद के अधीन चल रहे विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कैलेंडर में शामिल नहीं है। इससे इस अवकाश को लेकर दुविधा थी।

 

बिहार के सरकारी स्कूलों में दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी 13 से 21 नवंबर तक रहेगी। वहीं निजी विद्यालयों ने 21 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में दीपावली की छुट्टी सिर्फ 13 नवंबर तक रहेगी।इसके बाद एक दिन 14 नवंबर को स्कूल खुलेगा। फिर 15 नवंबर को भाई दूज की एक दिन छुट्टी रहेगी। केंद्रीय विद्यालय में छठ पूजा की छुट्टी 18 से 20 नवंबर तक रहेगी।(School Holiday In November 2023)

 

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से राज्य सरकार ने नौवीं कक्षा तक सभी स्कूलों को 18 नवंबर 2023 तक बंद रखने का फैसला लिया है।इस बाबत स्कूलों को विंटर ब्रेक घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

मप्र-छग और हरियाणा में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

 

छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा, वही विधानसभा चुनाव के मतदान के चलते 17 नवंबर को भी सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेशमें भी 15 नवंबर तक अवकाश रहेगा, वही विधानसभा चुनाव के चलते 17 नवंबर शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक सहित तमाम दफ्तर बंद रहेंगे।वही 18-19 को भी दूसरा शनिवार और रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे, इस तरह अब 20 नवंबर को स्कूल खुलेंगे।(School Holiday In November 2023)

 

हरियाणा में 13 नवंबर को सोमवार विश्वकर्मा डे/गोवर्धन पूजा, 19 नवंबर को रविवार 26 नवंबर को रविवार और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते अवकाश रहेगा। झारखंड में 20 नवंबर छठ पूजा, 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती व 27 नवंबर गुरु नानक जयंती की छुट्टी घोषित की गई है।(School Holiday In November 2023)

 

राजस्थान में भी कई दिन बंद रहेंगे स्कूल

 

राजस्थान के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में 19 नवंबर तक रहेंगे। राज्य में फिर से स्कूल 20 नवंबर को खुलेंगे। 25 मतदान और 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहेगी। सरकारी स्कूलों में जो गाइडलाइन जारी किए गए हैं,जिसके अनुसार इन छुट्टियों को तय किया गया है। आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जिन स्कूलों में मतदान केंद्र निर्धारित हैं, उन्हें 3 दिन पहले ही चुनावों के लिए अधिग्रहित कर लिया जाएगा। ऐसे में मध्यावधि अवकाश के बाद बमुश्किल 3 दिन ही स्कूल लगेंगे। इस तरह नवंबर के करीब पूरे माह ही स्कूलों में शिक्षण प्रभावित रहेगा।(School Holiday In November 2023)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

School Holiday In November 2023

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

ये 5 फिल्में-वेब सीरीज मचा रहीं OTT पर बवाल! अभी तक नहीं देखा, तो देखें | OTT Most Trending Web Shows-Movies

 


Back to top button