छत्तीसगढ़ में प्रदेश भर के कर्मचारी-शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर, जानिये कब रहेंगे हड़ताल पर | CG Strike news

CG Strike news : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Chhattisgarh Staff Officer Federation, Chhattisgarh Staff Officer Federation, Chhattisgarh Staff Officer Federation, Chhattisgarh Ministerial Staff Union and other state presidents of other staff organizations of the state have taken a joint meeting today at Indravati Bhavan and decided to start a phased agitation in Chhattisgarh. Employees and teachers across the state will be on strike on July.(CG Strike news)
ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से संबद्ध संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ,छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवम् प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रांत अध्यक्षों ने आज इंद्रावती भवन में संयुक्त बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को प्रदेश भर के कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे।(CG Strike news)
बैठक में सभी प्रांताध्यक्षों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि 7 जुलाई को प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलन का आगाज करते हुए एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। उसके बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया, तो 1 अगस्त से वो हड़ताल पर चले जायेंगे।(CG Strike news)
ये है कर्मचारियों की मांगें(CG Strike news)
- सातवें वेतनमान के अनरूप गृहभाड़ा भत्ता
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर ड्यू डेट से डीए
- अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण
- ओपीएस के लिए प्रथम सेवा गणना के आधार पर कर्मचारियों को लाभ
- जन घोषणा पत्र के अनुरूप चार स्तरीय वेतनमान
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, महासंघ के संयोजक कमल वर्मा, मंत्रालय संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत एवम् मोर्चा के प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि प्रदेश भर के शासकीय सेवक पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सात जुलाई 2023 को प्रांतव्यापी बंद कर जिला, ब्लॉक /तहसील में सामूहिक अवकाश लेकर धरना,प्रदर्शन एवम् रैली निकालकर एवम् एक अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।(CG Strike news)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।(CG Strike news)
ये खबर भी पढ़ें:












