IND vs BAN : Video : कानपुर टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन की हुई खूब ‘कुटाई’, जानिए सोशल मीडिया पर दावे की सच्चाई
IND vs BAN : Video
IND vs BAN : Video भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को औसत शुरुआत मिली।
IND vs BAN : Video बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच में एक बांग्लादेशी फैन की पिटाई हुई है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
IND vs BAN : Video हालांकि इस दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। कानपुर में खेले जा रहे दूसरे मैच के दौरान एक बांग्लादेशी फैन की खूब पिटाई हुई है। ऐसा बांग्लादेशी फैन ने दावा किया है। इस घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि इस मामले की सच्चाई क्या है आइए जानते हैं।
हुई बांग्लादेशी फैन की पिटाई?
IND vs BAN : Video कानपुर टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन की पिटाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फैन कुर्सी पर बैठा हुआ है। इस दौरान इसकी हालत गंभीर नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि कुछ भारतीय फैंस ने मिलकर इसकी खूब पिटाई की है। इस दौरान उसकी हालत भी पस्त हो गई है। चोटिल हुए इस बांग्लादेशी फैन को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। तस्वीर में फैन की कुछ स्पोर्ट स्टाफ मदद भी कर रहे हैं। हालांकि इस मामले की सच्चाई कुछ और ही है।
IND vs BAN : Video फैन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद कहा कि मेरी तबियत स्टेडियम में काफी खराब हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। फैन ने इस दौरान अपनी पहचाम भी बताई है।

STORY | Bangladeshi fan allegedly heckled at Green Park during 2nd Test
READ: https://t.co/SpTN3yrYOm
VIDEO:
(Source: Third Party) pic.twitter.com/ajOW4RfT3A
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2024
IND vs BAN : Video इस मामले में कानपुर पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस ने एक वीडिया जारी करते हुए कहा कि इस बांग्लादेशी फैन का नाम टाइगर है। मैच के दौरान इस फैन की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेखा जोखा पहले दिन का
IND vs BAN : Video बारिश की वजह से मैच को जल्द ही रोक दिया गया था। इसके बाद अंपायर ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवर में 107/3 रन बनाए थे। बांग्ला टाइगर्स की ओर से जाकिर हुसैन ने 24 गेंदों में 0 रन बनाए थे। जबकि शादमान इस्लाम ने 36 गेंदों में 24 रन बनाए थे। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी 57 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक 81 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि मुश्फिकुर रहीम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज आकाशदीप ने 2 विकेट लिए, जबकि आर अश्विन को 1 सफलता मिली।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।





