India Pakistan Border : एक पति पाकिस्तान में, एक भारत में, 24 साल की लड़की ने इश्क में लांघी सीमाएं तो पहुंची हवालात
India Pakistan Border मामला मुंबई से सटे ठाणे का है। सनम खान नाम की लड़की को पाकिस्तान के लड़के से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई।
India Pakistan Border सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी सुनकर हर कोई हैरान था, क्योंकि दोनों प्यार की खातिर देश की सीमाएं लांघ चुकी हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई और अंजू भारत से पाकिस्तान पहुंच गईं लेकिन इन दोनों के अलावा एक और शादीशुदा लड़की भारत से पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने गई लेकिन अब ये लड़की बुरी तरह फंस गई।
India Pakistan Border सनम खान उर्फ नगमा नूर मकसूद अली महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है। अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए सनम ने गैरकानूनी रास्ता चुना, जिसके बाद वह गिरफ्तार हो गई है। सनम उर्फ नगमा के मुताबिक, उसकी पहली शादी बिना मर्जी के उस वक्त हुई थी जब वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसके साथ ससुराल में अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।
नाम बदलकर पहुंची पाकिस्तान, आते ही गिरफ्तार
नगमा अपने ससुराल को छोड़कर मायके आ गई, साथ में बेटी और पति को भी लेकर आ गई लेकिन कुछ दिन बाद ही नगमा का पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। इसके कुछ ही दिन बाद सोशल मीडिया के जरिए नगमा की दोस्ती एक पाकिस्तानी लड़के के साथ हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब मिलन में देरी होने लगी। नगमा पाकिस्तान जाना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था।
इसके बाद सनम खान ने नाम बदल लिया और फिर इसी के आधार पर कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करवा लिए। इसके बाद वह सीधे पाकिस्तान पहुंच गई और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली। सनम का कहना है कि उसने अपने बच्चों का एडमिशन भी करवा दिया हैं, उसे फिर वापस जाना है।
शादी के बाद सनम जैसे ही अपने घर पहुंची तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सनम को पहले पति ने छोड़ा तो पाकिस्तान के एबटाबाद के रहने वाले बाबर बशीर अहमद से उसका सम्पर्क हुआ और उससे मिलने के लिए सनम ने फर्जी दस्तावेज बनवाए। पुलिस ने सनम के साथ ही फर्ज कागजात बनवाने में मदद करने वाले एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। एक पति भारत में और दूसरा पाकिस्तान में है, दोनों से अलग सनम अब जेल में बंद है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।










