.

शादी से पहले दूल्हा हमेशा घोड़ी पर ही क्यों सवार होता है, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण | Intresting Quiz

Intresting Quiz : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है। अगले 23 दिन में देशभर में लगभग 35 लाख शादियों अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में देशभर में शादियों के सीजन में बहुत बड़ा कारोबार होना सुनिश्चित है। देश में बहुत से लोग हैं जिनका घर का सालभर का राशन इसी सीजन में होता है। शादी से जुड़ी परंपराओं के बीच अक्सर हम लोग दूल्हे को घोड़ी पर सवार देखते हैं। कई बार आप लोगों के मन में ये सवाल भी आया होगा कि दूल्हा हमेशा घोड़ी पर ही क्यों सवार होता है, घोड़ा पर क्यों नहीं ? तो आइए जानते हैं, इस परंपरा से जुड़ी चौंकाने वाले कारण के बारे में… (Intresting Quiz)

 

हम सभी परंपराओं से जुड़े हुए हैं। कई बार हम बिना पूछे ही परंपराओं को निभाते रहते हैं और कई बार ये परंपराएं हमारे मन में कई सवाल पैदा कर देती हैं। जैसा कि आपने कई शादियां देखी होंगी, इन शादियों में कई ऐसी रस्में होती हैं, जिन्हें देखकर हम कई तरह के सवाल सोचने लगते हैं। (Intresting Quiz)

 

इनमें से कुछ सवाल हैं कि दूल्हा घोड़ी पर क्यों चढ़ता है? दूल्हा घोड़े पर सवार होकर क्यों नहीं आता? अगर दूल्हा घोड़ी पर चढ़ता है तो फिर सफेद घोड़ी पर क्यों चढ़ता है? क्या आपको कभी ऐसे सवालों के बारे में सोचकर चक्कर आया है? अगर आप चकित नहीं हुए थे तो अब अवश्य चकित हो जायेंगे। (Intresting Quiz)

 

दूल्हा घोड़ा पर क्यों नहीं चढ़ता?

 

सबसे पहले बात करते हैं कि शादी के समय दूल्हा घोड़ी पर क्यों चढ़ता है, घोड़ा पर क्यों नहीं चढ़ता? दरअसल, घोड़े का स्वभाव अधिक गुस्से वाला होता है। यदि इसे प्रशिक्षित न किया जाए तो यह किसी को अपनी पीठ पर हाथ भी नहीं रखने देता।

 

ऐसे में इस पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है. घोड़े की आक्रामकता के कारण ही पहले के समय में इस उच्च ऊर्जा वाले जानवर को युद्ध के मैदान में लड़ने के लिए ले जाया जाता था।

 

दूसरी ओर, शादी के लिए बलों या ताकत की नहीं बल्कि समर्पण की जरूरत होती है। यही कारण है कि शादी के समय दूल्हा घोड़े पर नहीं बल्कि घोड़ी पर बैठकर दुल्हन को लेने निकलता है।

 

वहीं घोड़ी पर चढ़ने का मतलब है कि लड़का अपने जीवन में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। ऐसे में दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर यह साबित करना होता है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी की बागडोर अच्छे से संभालने की क्षमता रखता है या नहीं। (Intresting Quiz)

 

घोड़े की तुलना में घोड़ी को संभालना आसान होता है, लेकिन वह अधिक चंचल, बुद्धिमान और फुर्तीली होती है। जब लड़का घोड़ी पर चढ़ता है तो समझ लिया जाता है कि उसने अपने बचकाने व्यवहार पर काबू पा लिया है और अब शादीशुदा जिंदगी की जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है। (Intresting Quiz)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Intresting Quiz

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर ! किसानों को सता रही चिंता…जानिए प्रदेश में कब तक होगी बारिश | CG Weather Update

 


Back to top button