.

संयुक्त शिक्षक संघ ने जिला कोषालय अधिकारी अनिल पटेल को किया सम्मानित | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला इकाई रायगढ द्वारा संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने निवर्तमान वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी रायगढ अनिल पटेल के पदोन्नति सह स्थानांतरण होने पर बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस दौरान पटेल द्वारा जिला रायगढ के उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यशैली, शालीन व शिष्ट व्यवहार, कार्य के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए संघ की ओर से उन्हें उज्जवल भविष्य व उत्तरोत्तर उन्नति की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

 

खासकर उनके द्वारा शिक्षक पद पर संविलियन के समय कर्मचारी आईडी जनरेट, प्रान शिफ्टिंग, वेतन भुगतान आदि पर ततपरता से किए गए कार्य को याद कर प्रशंसा किया गया। पटेल समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय कार्यो के निपटारे हेतु कार्यालयीन ड्यूटी के अलावा भी ज्यादातर समय प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध रहते थे। जिसकी सराहना संघ द्वारा किया गया।

 

प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिला अध्यक्ष राजकमल पटेल, जिला सचिव सूरज प्रकाश कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा, रायगढ़ विकासखंड अध्यक्ष सौरभ पटेल, रायगढ़ सचिव श्याम भारती, विकासखंड मीडिया प्रभारी पुसौर अजय दुबे, संरक्षक शिक्षक खगेश्वर प्रसाद साहू आदि शामिल थे।


Back to top button