Justice For Komal Saroj – प्रतापगढ़ के दुर्गागंज में दलित युवती कोमल सरोज की निर्मम हत्या – क्या दलित बेटियां इस देश में सुरक्षित हैं?
Justice For Komal Saroj –

Justice For Komal Saroj – प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। दलित युवती कोमल सरोज के साथ सामूहिक बलात्कार और फिर निर्मम हत्या ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर दलित बेटियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी?
Justice For Komal Saroj – कोमल सरोज अपने परिवार की अकेली कमाने वाली सदस्य थीं। उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, माँ विकलांग हैं, और दो छोटी बहनें उनकी देखभाल पर निर्भर थीं। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक दलित परिवार के भविष्य को कुचलने की साजिश है।
क्या कोमल सरोज को न्याय मिलेगा?
इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की मांग कर रही है।
योगी सरकार और यूपी पुलिस पर उठ रहे सवाल!
प्रदेश में बढ़ते दलित उत्पीड़न और हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या प्रशासन सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगा?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में दलित युवती कोमल सरोज की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या अत्यंत दुखद, शर्मनाक और दण्डनीय है।
मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है,प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
कोमल सरोज अपने… pic.twitter.com/dtU950uYyK
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) March 28, 2025
हमारी मांगे:
-
दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और फांसी की सजा दी जाए।
-
SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
-
पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाए।
-
मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

दलित बेटियां कब तक असुरक्षित रहेंगी?
इस घटना ने न केवल प्रतापगढ़, बल्कि पूरे प्रदेश में दलित महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
? क्या यह कोई सोची-समझी साजिश थी?
? क्या कोमल सरोज को न्याय मिल पाएगा?
? क्या सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी?

हमारे साथ जुड़े रहिए, इस मुद्दे की हर अपडेट के लिए। इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले!










