.

कालीचरण महाराज को 3 माह बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, धर्मसंसद के दौरान बापू को कहे थे अपशब्द | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | प्रदेश के रायपुर की धर्मसभा में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को आज जमानत मिल गई। करीब 3 महीने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर की। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने की कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाया।

 

पक्ष के वकील ने दी यह दलील

 

कालीचरण की जमानत से पहले अरविंद सिंह चंदेल की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकील ने अपना पक्ष रखा। सरकारी वकील ने कालीचरण की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया कि उन्हें अपनी हरकतों पर कोई पछतावा नहीं है। ऐसे में जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से सांप्रदायिकता फैला सकते हैं। वहीं कालीचरण के वकील ने जमानत के पक्ष में दलील दी। उन्होंने कहाकि कालीचरण महाराज करीब 3 महीने से जेल में हैं। ऐसे में उनको जमानत मिलनी चाहिए।

 

महात्मा गांधी को कहे थे अपशब्द

 

गौरतलब है कि करीब 3 महीने पहले कालीचरण ने रायपुर की धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महात्मा गांधी को अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वह नाथूराम गोडसे की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं उनके भाषण पर धर्म संसद के अंदर कुछ लोग ताली भी बजा रहे हैं।


Back to top button