.

समता साहित्य अकादमी राजस्थान में प्रदेश स्तर पर हुईं नियुक्ति | Onlinebulletin

उदयपुर | Onlinebulletin.in | Onlinebulletin | समता साहित्य अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ कांतिलाल यादव द्वारा अकादमी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ सरिता जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर को साहित्य से लगाव, मानव सेवा में गहन रुचि तथा प्रसारण औऱ लेखन के क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए राजस्थान के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

रीना यादव को प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। रीना यादव सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्य सेवा में एवं कार्य को देखते हुए उन्हें यह पद प्रदान किया गया। रीना यादव वर्तमान में विधि की शोधार्थी है।

 

प्रदेश संगठन महासचिव युवा साहित्यसेवी एवं समाजसेवी तथा समता साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कान्ति लाल यादव ने युवा लेखक डॉ. भावेश कुमावत को प्रदेश युवा संगठन महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. भावेश कुमावत कर्मठ समाजसेवी तथा लेखक हैं।


Check Also
Close
Back to top button