.

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर | ऑनलाइन बुलेटिन

©नीरज सिंह कर्दम

परिचय– बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश.


 

 

युगपुरुष विश्वरत्न ज्ञान के प्रतिक महामानव संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 131 वे जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

किसने सोचा होगा कि

एक दिन ऐसा इतिहास लिखा जाएगा,

पूरी दुनिया में सबसे बड़ा

भारत का संविधान लिखा जाएगा ?

 

किसने सोचा होगा कि

ये संविधान सबको समान सम्मान अधिकार देगा,

स्त्री हो या पुरुष, हर वर्ग, हर धर्म

भारतीय संविधान का अनुयायी होगा ?

 

किसने सोचा होगा कि

गुलामी स्वीकार ना करके वो विरुद्ध खड़ा होगा,

संविधान लिखने वाला उच्च वर्ग से नहीं

शूद्र वर्ग से ही होगा ?

 

किसने सोचा होगा कि

माता भीमाबाईं की कोख से ऐसा शेर पैदा होगा,

सूबेदार रामजी की अंगुली पकड़कर

वर्ण व्यवस्था का विनाश होगा ?

 

किसने सोचा होगा कि

जिसे विद्यालय में पानी तक पीने नहीं दिया गया,

अछूत कहकर अपमानित किया गया

वहीं महाड़ तालाब के दरवाजे खोलेगा ?

 

किसने सोचा होगा कि

समाज के लिए इस तरह वो डटकर खड़ा होगा,

हर पीड़ित के अधिकार के लिए लड़ेगा

एक दिन ऐसा वो इतिहास रचेगा ?

 

किसने सोचा होगा कि

जिस बच्चे को पढ़ने से रोका गया,

जो कक्षा के बाहर चप्पलों पर बैठकर पढ़ा

वहीं भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता होगा ?


Back to top button