.

भारत रत्न भीम | ऑनलाइन बुलेटिन

©मोहनलाल सोनल ‘मनहंस’

परिचय– पाली, राजस्थान


 

 

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर” के 131 वे जन्म जयन्ती दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ….

 

 

महू मध्य पैदा हुए

भीमा बाई से भीम ।

पिता सकपाल रामजी धन्य

ऊर्जा अपार असीम ।।

 

बालपनै राव रूखा

भीम चौहदवे अंक ।

भारत भुमि पाताल पद

महार समाज अति रंक ।।

 

जगी ज्ञान की ज्योत

जगमग अलग एक भारी ।

डिग्रीया देश विदेश की

पढ आये खूब सारी ।।

 

ऊंचा उठे आकाश

पाया धन विद्या खजाना ।

झूका ज्ञान की प्रीत

कट्टरता भरा जमाना ।।

 

बना वतन विधान

ङोर एक भारी थामी ।

गरीब शोषित पिछङो के

नहीं रखी कोई खामी ।।

 

आप बने भारत के

प्रथम विधी -सरताज ।

शोषितो को लेकर संग

बने प्रखर् आवाज ।।

 

शिक्षित , संगठित बन कर

आगे बढो दिया एक नारा ।

शत् शत् नमन करता हैं

अगङा -पिछङा सारा ।।

 

नारी का सम्मान बढाने,

किया बडा उपकार।

हिन्दू कोड ड्राफ्ट को

दिया रूप साकार।।

 

पाया  ‘ भारत रत्न ‘

धन्य ज्ञान विद्या लगन ।

जय भीम ऊंचा नाम

जब तक हैं धरा गगन ।।

 


Back to top button