.

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ का राज्य स्थापना दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन | Onlinebulletin

रायपुर | Onlinebulletin | शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 21 वां वर्षगाँठ को मिलकर मनाने शिकसा राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन एवं सूरज श्रीवास लोकगायक व संरक्षक शिकसा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ महतारी के पूजा अर्चना कर फिर सरस्वती वंदना- सुधारानी शर्मा- सहायक शिक्षक सुरदा मुंगेली व राजगीत चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर द्वारा प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए अकादमी के विकास पर बात रखी।

 

तदपश्चात अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, संयुक्त सचिव बोधीराम साहू, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे, सलाहकार टीकाराम सारथी, घनश्याम प्रसाद श्रीवास ने अपना विचार व्यक्त किए।

आप सभी को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपने उदबोधन में कहा कि अकादमी एक संस्था नहीं एक परिवार है जो सबके सुख दुख का ध्यान रखा जाता है।

 

कार्यक्रम में सरस्वती राजेश साहू शिक्षिका सैदा, बिलासपुर. देविका यादव कक्षा 4थी डभरा जांजगीर, जीविका सिन्हा सारंगपाल कांकेर, शांति थवाईत व्याख्याता कोटमी डभरा जांजगीर चांपा, नरेंद्र कुमार साहू पार्थ शिक्षक दुर्ग, प्रेरणा धनकर कक्षा 6वीं अर्जुनी राजनांदगाँव, विजय लक्ष्मी मिश्रा व्याख्याता हरनमुड़ी कोरबा, प्रीति चन्द्र “मल्लिका” सहायक शिक्षक रूआबांधा भिलाई दुर्ग, कौशिल्या खुराना व्याख्याता अरदा कोरबा,संगम वर्मा -बी.एस.सी.प्रथम वर्ष पाटन दुर्ग, रागिनी साहू कक्षा-10वीं डुण्डेरा अर्जुन्दा बालोद, देवनारायण राज, सहायक शिक्षक तलाईकुण्डी, कोरबा, द्रोपती साहू”सरसिज” सहा.शिक्षक खट्टी महासमुंद, सरोज बघेल सहायक शिक्षक अखरा पाटन दुर्ग, विरेन्द्र कुमार साहू सहायक शिक्षक खुड़मुड़ी पाटन दुर्ग, ईशा साहू पाटन दुर्ग, नेहा भारद्वाज क्लास 11 वी पेन्ड्री जांजगीर चांपा, जगजीवन राम कैवर्त्य शिक्षक बरपाली कोरबा, मोहित कुमार शर्मा-शिक्षक परसदा दुर्ग, युगेश्वरी साहू सहायक शिक्षक पवनी बलौदाबाजार, स्मृति मिश्रा “सिमरन” धनुहार पारा कोरबा, विनोद कुमार सिंह से.नि. प्राचार्य सरगबुंदिया कोरबा, शिवकुमार साहू-सहायक शिक्षक नवागांव कला कोरबा, अनुपमा सोनी सहा.शिक्षक प्राथमिक शाला तुस्मा जाँजगीर चाँपा, प्रतिभा यादव शिक्षक घोघरी मालखरौदा जांजगीर, दिनेश दुबे उ.वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, डॉ.प्रतिभा जायसवाल सहायक शिक्षक अरदा कोरबा, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, ज्योत्सना कन्नौजे शिक्षक कनेकेरा महासमुंद, स्वर्णा मराई कक्षा-11 वीं अंडा दुर्ग, चंद्रकिरण सोनी प्रधान पाठक धनेली जांजगीर आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी करियारे लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा व आभार प्रर्दशन विनोद कुमार सिंह ने किया।


Back to top button